फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का अंक ज्योतिष: गुरुवार को आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा, यहां जानें

Thu, 15 Feb 2024 07:21 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
15 फरवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
जीवन के हर चरण का आप अपने भाई/ बहन के साथ दोस्तों के रूप में सामना करने के लिए तैयार हैं। अभी आप आत्मविश्वास से लबालब हैं और यह दिख रहा है। कई लोग आपकी कंपनी चाहते हैं। 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
आपके लिए इस समय कुछ भी मुश्किल नहीं है। आज आप महसूस करेंगे कि खोयी हुई ऊर्जा आपको फिर से मिल गयी है। सब कुछ मुमकिन है बस खुद पर विश्वास करें। 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
आप लम्बे समय से कड़ी मेहनत कर रहे हैं जिसके कारण अभी तनावग्रस्त महसूस कर सकते हैं। महत्वपूर्ण निर्णयों का ध्यान या विश्लेषण करने के लिए समय निकालें।  सभी बाधाओं और मूल्यांकनों के बाद आपने स्वयं इस सुनहरे समय को अर्जित किया है। 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
धन सम्बन्धी मामलों के प्रति उदासीन न हों और कोई भी बड़े फैसले लेने से बचे। योजना बनाने में कुछ समय बिताएं ताकि आप अपने आने वाले कल को सुधार सके। 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
अभी आप लोगों से मिलने जुलने के मूड में हैं और नए कनेक्शन भी बनाने के लिए भी तैयार हैं। ग्रुप या क्लब का हिस्सा बनने का मज़ा लें। आपका आकर्षण इस समय चरम सीमा पर हैं। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
आपके माता-पिता या भाई/बहन को अपनी आपके ध्यान या कम्फर्ट की आवश्यकता हो सकती हैं। लोगों के साथ बातचीत आपको ऊर्जा और कौशल प्रदान कर सकती है। आराम करें और दूसरों की संगति का मज़ा लें। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
आपकी सामूहिक या संगठनात्मक गतिविधियां आपके परिवार और घरेलू जीवन को प्रभावित कर सकती हैं। प्रतिष्ठा में बदलाव अभी आपकी किस्मत में है। आपकी मेहनत को पहचान मिल रही है और जल्द की कोई इनाम भी मिलेगा। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
विवादों को हल करें और उन रिश्तों को समाप्त कर दें जो अब दिल के करीब नहीं हैं। प्रगति, उपलब्धि,निपुणता, प्रसिद्धि और सार्वजनिक पहचान इन सब को अनुभव करने का वक्त आ चुका है। 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
यात्रा के लिए यह समय उत्तम है। आप आध्यात्मिक मामलों में दिलचस्पी ले रहे हैं, और उच्च शक्तियों या शिक्षा पाने के इच्छुक हैं। किसी सलाहकार या शिक्षक की सलाह लें।
शुभ अंक- 1 8
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें