फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 April Ka Ank Jyotish: जानें सोमवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 15 Apr 2024 07:28 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
15 April Ka Ank Jyotish - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
व्यवसाय या नौकरी के लिए आपको अभी छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। कारोबार में विकास के लिए इसकी मार्केटिंग और प्रचार की तरफ ध्यान दें। व्यावसायिक परेशानी से घबराये न बल्कि साहस से इनका सामना करें, हर क्षेत्र में लाभ होगा। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
आपकी नीतियों और रणनीतियों की अत्यधिक सराहना की जा रही है, इससे आपकी प्रतिष्ठा और स्थिति दोनों में सुधार होगा। आज आर्थिक लाभ की भी संभावना है। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
अपने पेशेवर वातावरण के साथ साथ चीजों को आसान बनाने के लिए यह समय बेहतरीन है।  आज जो विकल्प आपके पास हैं वो आपके लिए बेहद लाभदायक हैं।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
इस समय सहयोगियों या पिता का सलाह आपको भाषण लग सकती है लेकिन याद रखें जो आपसे प्यार करते हैं, वो आपको दिल से राय देते हैं। आप अपने कीमती सामान को लेकर रक्षात्मक हैं किंतु आपकी सच्ची सम्पति आपकी कला है।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
सकारात्मक रहें और सही कनेक्शन ढूंढें। अब आप नई तकनीकों और योजनाओं को लेकर बेहद उत्साहित है जिससे आपका करियर चमकने वाला है। याद रखें गिरने की जगह गिर के फिर उठना अधिक महत्वपूर्ण है।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
एक छोटी सी यात्रा आपको नए व्यवसायिक संबंधों और सौदों तक ले कर जा सकती है। नई साझेदारी या व्यावसायिक परियोजना की भी संभावना है। अपने मिशन और उद्देश्य को गंभीरता से लेते हुए आगे बढ़ें, विजय आपकी ही होगी। 
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
कोई भी निर्णय सोच समझ कर या किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बाद लें। आज हर काम पूरी निष्ठा से करें और हर बात का ध्यान रखें। लोगों का सम्मान करें और अहंकार से दूर रहें। 
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
किस्मत आज आप पर मेहरबान है इसलिए आप जो भी चाहते है उसे हासिल करने के लिए आज पूरी मेहनत करें। जो लोग रत्नों और गहनों के व्यापर से जुड़े हुए हैं उन लोगों के लिए आज का दिन खासतौर पर शुभ है। 
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
अभी आप दान या गैर लाभ के कार्यों में दिलचस्पी ले सकते हैं। याद रखें, ज़िंदगी मुश्किलों से भरी हुए है, लेकिन अपने प्रयासों से आप उन पर विजय पा सकते हैं। अपना मनचाहा करियर चुनने का भी मौका मिलेगा।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें