फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें शनिवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 14 Sep 2024 07:03 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
14 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
अभी आपको एक छोटी यात्रा की आवश्यकता हो सकती है। छोटा भाई आपकी परेशानी का कारण बनेगा। अगर आप अपनी चिंताओं के बारे में लोगों को बताते हैं या शेयर करते हैं तो आप शांत महसूस करेंगे। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2  
साहसी बनें और अपने उन विचारों को साझा करें जिन्हे आप गुप्त रखते थे। आज निश्चित रूप से आपका मूड ठीक नहीं है इसलिए नौकरी और व्यवसाय के बारे में महत्वपूर्ण निर्णय आज न लें। 
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
एक दिन की छुट्टी लें और अपने भविष्य की योजनाओं के लिए अपने दोस्तों व शुभचिंतकों से परामर्श करें। आपको जो मिल रहा है, आप उसके योग्य है।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
परिवार को अभी आपकी जरूरत है। सुनिश्चित करें कि आप बात करने और सुनने के लिए तैयार हैं। निजी धन पर नजर रखें। अधिक उदार होने से मौके का फायदा उठाने की आपकी क्षमता सीमित हो सकती है।
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5  
प्रियजनों के साथ यात्रा का आनंद लें। संगीत और भोजन आपको प्रसन्न करेगा। आज के दिन का दिल खोल कर स्वागत करें। बाहरी दुनिया आपको आकर्षित कर रही है और आप इसके हर चरण का आनंद लें रहे हैं। 
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
परिवार के साथ बिताया गया समय अभी आपको ख़ुशी प्रदान करता है। अपने रूप में बदलाव कर के आप आपके आत्मविश्वास को मजबूत कर सकते हैं। स्वार्थी होना बुरा नहीं है।
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
जो विचार आपके दिमाग में हैं उन्हें शेयर करें और उनका समर्थन करें। आज का दिन सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने का है। अतीत के कुछ खट्टे मीठे अनुभव भविष्य के दृढ फैसले लेने में मदद करेंगे।
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
अभी आप आत्मनिर्भर महसूस कर रहे हैं। अकेले रहने के लिए समय निकालें। पारिवारिक चिंताएं, जो शायद दादा दादी से जुडी हुई हैं, आपके दिमाग में होंगी। आराम करें और सपने या अपनी अवचेतना द्वारा प्रदान किए गए ज्ञान को देखें। 
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
अपनी देखभाल में बिताया समय हमेशा अच्छा गुजरता है। कलात्मक पेशे वालों के लिए आज का दिन सर्वोत्तम हैं। अपने काम को समय पर पूरा करना चिंता का विषय बन सकता हैं। 
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें