Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
आप अपनी दिनचर्या में सुधार लाएंगे। धन सम्बन्धी मामलों में आप आगे बढ़ेंगे। आपको पेट से सम्बन्धित समस्या आ सकती है। सम्पत्ति में निवेश सोच समझकर करें तभी बेहतर होगा। सतर्क होकर कार्य करने की जरूरत है। शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
आस-पास की यात्रा कर सकते हैं। धन लाभ के योग बने हुए हैं। स्वास्थ्य के चलते परेशानी खड़ी हो सकती है, जिससे आप असहज महसूस करेंगे। मकान संबंधी कार्यों में आ रही दिक्कतें शीघ्र दूर हो सकती हैं। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- लेमन
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
आज दांपत्य जीवन में मनमुटाव रह सकता है। आर्थिक परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती है। सामाजिक विचारधारा के लोगों के साथ भेंट मुलाकात कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर दे पाएंगे। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
घर में थोड़ा अशांति का वातावरण रह सकता है। विरोधी पक्ष समाज में छवि घटाने की कोशिश कर सकता है लेकिन समय की गति आपके पक्ष में रहेंगी। प्रियजनों को आकर्षित करेंगे। समय शानदार रहेगा। आप उच्च शिक्षा, शोध में भाग ले सकते है। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
वैवाहिक जीवन में थोड़ी समस्याएं आएंगी। प्रेमीजन अपने पार्टनर की देखभाल करेंगे। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। संतान की तरफ से चली आ रही चिंताएं बढ़ सकती हैं। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
विरोधी आज हावी रहेंगे। शांत रहें। कार्य में अपना मन लगाएं। अपने क्रोध पर काबू रखें। अपनी अनैतिक इच्छा पर विराम लगाएं। अपने मन को संयमित करें। शुभ अंक - 12
शुभ रंग- लाल
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
विषम परिस्थितियों में साहस नहीं छोड़ेंगे। आपका व्यक्तिव आकर्षक है। आज आप अपनी नम्र वाणी से अपने पार्टनर का दिल जीत सकते हैं। जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा परन्तु सभी समस्याओं का सामना तथा समाधान आप दृढ़तापूर्वक करेंगे। शुभ अंक - 20
शुभ रंग- फिरोजी
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
आप आज कुछ महत्वपूर्ण चीजों की खरीदारी में व्यस्त रह सकते हैं। जरूरतमंद और बुजुर्गों की सेवा करें उनका आर्शीवाद लें आज का दिन बेहतर होगा। परिवार के लोग आपका साथ देंगे। चारों तरफ खुशियां रहेगी। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- सुनहरा
अंक 9
अपने जीवनसाथी या किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के साथ कला या संगीत के प्रति अपना उत्साह साझा करें। आज एक अच्छी मित्रता का रिश्ता बनने वाला हैं,यहां तक कि दुश्मन भी दोस्त बनेंगे। शुभ अंक- 6 शुभ रंग- फिरोजी