फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 12 January 2023: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 12 Jan 2023 08:37 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
12 जनवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 

सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 । तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 

धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
खुशियों भरा दिन जीवन में प्रगति लाएगा। नौकरी या व्यापार में सफलता मिलेगा। इंटरव्यू में भी सफलता मिल सकती है। शत्रुओं से सावधान रहें। प्रेमी रूठ सकता है। धैर्य से काम लें। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। शरीर में दर्द हो सकता है। उच्च शिक्षा में  रुकावट आ सकती है। विदेश योग बन सकता है। प्रेमी विवाह के लिए प्रपोज कर सकता है।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
परिवार के साथ समय बीतेगा। कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। घर की सजावट का सामान या वाहन खरीद सकते हैं। मित्र या कुछ रिश्तेदार घर में दखल देंगे। जिस कारण मन विचलित हो सकता है। परेशानियां बढ़ सकती हैं। अचानक दुर्घटना घट सकती है।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
नए व्यापार को या कोई भी कार्य करने से पहले सोच लें। अचानक किए हुए कार्य से हानी हो सकता है। यात्रा में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक समस्या बढ़ सकती है। सेहत का ध्यान दें।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
ज्यादा खर्चा हो सकता है, जिसके कारण परिवारिक नोंक झोंग बढ़ेगी। आलसी महसूस करेंगे। स्थान परिवर्तन हो सकता है। निवेश से लाभ मिल सकता है।
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
गुस्से पर नियंत्रण रखें। प्रेम के साथ दिन बीतेगा। लाटरी सट्टे में नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कलह रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। 
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
किसी व्यक्ति का साथ या परिचय आपके जीवन की राह बदल सकता है। प्रेम में सफलता मिलेगी। मनचाहा पार्टन मिल सकता है। नौकरी कपड़े आदि की शॉपिंग कर सकते हैं। अंजान लोगों की दोस्ती से सावधान रहें।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
भूमि मकान आदि संबंधित मामले उत्पन्न हो सकते हैं। विद्यार्थियों को ब्रेक मिलेगा। मनचाहे कोर्स में एडमीशन हो सकता है। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
धन का आगमन हो सकता है। स्कूल कॉलेज में एडमिशन हो सकता है। अहंकार को हावी न होने दें। ऑफिस के सहकर्मी अपके विरूद्ध हो सकते हैं। अपने शत्रुओं से सावधान रहें। हानि पहुँचा सकते हैं। 
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें