फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का अंक ज्योतिष: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 13 Feb 2024 07:30 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
13 फरवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
कोई प्रियजन किसी समस्या का सामना कर रहा है। इसका प्रभाव आपकी दिनचर्या पर पड़ सकता है। आप अभी सामाजिक मूड में हैं और समूहों व क्लबों में भाग लेने के लिए इच्छुक हैं।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2  
परिवार के साथ भोजन करने या घुलने-मिलने के लिए समय निकालें। आज सामाजिक कामों के लिए समय निकालें। किसी बड़ी परियोजना या व्यावसायिक प्रस्ताव की योजना को अंतिम रूप देने से बचें।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
व्यस्त दिन में अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। आज आपके लिए वित्तीय मामले ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं होंगे। पहले से ही योजना बनाना न केवल सफलता की नींव रखता है बल्कि आपको आत्मविश्वास भी प्रदान करता है।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
आज आप अपने पुराने पलों को जीने के मूड में हैं। पुराने दोस्तों से मिलना और उनके साथ अच्छा समय बिताना भी एक अच्छा विचार है। जीवन की चिंताएं आपको परेशान नहीं करेंगी। 
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5  
एक आर्थिक हानि आपको दुःख पहुंचा सकती हैं। गलत और सही का फिर से मूल्यांकन करने के लिए यह अच्छा समय हैं। अपने स्वास्थ्य और रिश्तों का विश्लेषण करें, जो लंबे समय तक आपके लिए लाभदायक होगा।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
आपके आत्मविश्वास का स्तर आज ऊंचा होगा और नम्रता आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। किसी भी परेशानी से आपको जूझना नहीं पड़ेगा । आपके द्वारा उठाये गए छोटे कदम भी एक महान भविष्य की शुरुआत है।
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
नेटवर्किंग, सामाजिक बैठकों या क्लब में शामिल होने के लिए यह एक आदर्श समय है। आपका करिश्मा आपके आसपास के लोगों को प्रभावित करेगा। एक दुर्घटना या चोरी आपकी आर्थिक स्थिति में परिवर्तन ला सकती है।
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
आज अच्छे और रोचक लोगों का साथ मिल सकते है। लम्बी दोस्ती या गठबंधन आपके जीवन को नया मतलब प्रदान करेगा। किसी नजदीकी संबंधी को आपकी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है। 
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
आपकी सामाजिक स्थिति में बदला आ सकता है, जो शायद वेतन में वृद्धि या पदोन्नति होगी। सफलता के पलों का मज़ा लें। आपकी कड़ी मेहनत को नोटिस किया गया है और पुरस्कृत किया जा रहा है। 
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें