फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का अंक ज्योतिष: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 12 Feb 2024 07:32 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
12 फरवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
अभी घरेलू मामले आपके दिमाग में हो सकते हैं और भाई या माता पिता का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। सामाजिक उत्सवों का आनंद, क्लब मेंपार्टी या रेस्टोरेंट का मज़ा लेने के लिए समय निकालें।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
धन का सदुपयोग करे और फिजूल खर्च से बचे। आपके दिमाग में अपने अस्तित्व को लेकर सवाल उठ सकते है। संबंधों को मजबूत बनाना आज के दिन का केंद्र बिंदु होगा। 
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
अपने विचारों से इकठ्ठा कर के कार्य करना आपकी समझदारी को प्रदर्शित करता है। शांतिपूर्ण समय व्यतीत करना भी अच्छा विचार है। चुप रहना एक साधना है जबकि सोच समझ कर बोलना एक कला है।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
सामाजिक स्थिति में बदलाव अभी क्षितिज पर है। अगर इस समय धन की कमी है तो चिंता न करें क्योंकि आय का कोई नया स्त्रोत आपको इस तनाव से मुक्त करेगा। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
नए दोस्त बनाएं किंतु पुराने दोस्तों से भी बातचीत करना न छोड़ें। आज किसी समूह में दिन व्यतीत होगा। दूसरों की ज़रूरत को अपनी जरूरतों से आगे रखना चाहिए तभी काम बनेंगे। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
बदलाव ज़रूरी हैं, इसलिए इसे स्वीकार करें। अभी आराम करें और मार्गदर्शन के लिए सपनों की तलाश करें। हाल ही में हुई कोई हानि चाहे वो आर्थिक हो या किसी खास व्यक्ति की आपको परेशान कर सकती हैं। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
अकेलेपन का यह दौर अस्थायी हैं जो नए दृष्टिकोण प्रदान करेगा। आज आपके जीवन में असंतोष का भाव आएगा, जिससे आपको लगेगा कि आपका जीवन नियंत्रण से परे हैं। आप ऐसे लोगों के इंतज़ार में हैं जो आपकी प्रतिभा पहचानेंगे। 
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
आपका छोटा भाई अचानक आर्थिक या पेशेवर लाभ का जश्न मनाने के लिए आपसे मिल सकता है। लोगों से मिले जुलें और अपने आकर्षण को दूसरों को दिखाएं। नेटवर्किंग के लिए यह अच्छा समय है। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल

 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
किसी प्रियजन को आपके समय और ध्यान की आवश्यकता हो सकती है। आपको मिली हुई नयी आज़ादी से आज आप बेहद उत्साहित रहेंगे। नए विचार और योजनाएं आपके विकास में सहायक है।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें