Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
अंक 1
सफलता प्राप्त करने के लिए आपको आज कड़ी मेहतन करनी पड़ सकती है। नए सितारे आपके लिए आशा की नई किरण और असंख्य संभावनाएं लेकर आए है। शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
नौकरीपेशा जातकों को आज नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। वेतन में वृद्धि के संकेत भी हैं। इसको लेकर आप अपने परिवार संग मिलकर खुशियां मनाएंगे। शुभ अंक- 10
शुभ रंग- पीला
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
धन लाभ के बेहतरीन मौके आपको मिलेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। दिन आध्यात्मिक रूप से बेहद प्रबल है इसलिए आज अपने दिमाग की जगह दिल की सुनें। सच्ची व्यक्ति के रूप में आपकी पहचान अब और भी दृढ हो रही है। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
आज कामकाज को लेकर आपको ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कुछ नए लोगों से मुलाकात संभव है जो आपके किसी योजना में काफी फायदा दिलाएंगे। कानूनी मामलों के लिए आपको यात्रा करनी पड़ेगी। यदि ऐसा है, तो नए स्थानों को देखने और अपने क्षितिज को विस्तृत करने का आनंद लें। शुभ अंक- 16
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
उच्च शिक्षा के लिए अनुकूल समय जल्द ही आने वाला है। बिजनेस में आज आपको लाभ मिलेगा। आज कोई नया काम शुरू न करें क्योंकि आज आप तनाव में रहने वाले हैं। आपके निवास या नौकरी में परिवर्तन के योग नजर आ रहें हैं। शुभ अंक - 30
शुभ रंग - बैंगनी
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
आज आपके सितारे आपको अनंत संभावनाएं प्रदान करेंगे। अधिक संवेदनशील होने की वजह से आप निराश हो सकते हैं। भाग्य आपके साथ है। आप अभी शांत हैं और खुले दिमाग से जीवन को खोजने के लिए तैयार हैं। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- भूरा
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में समस्याएं आ सकती है। गलतफहमी दूर करनी है तो अपने मनोभाव व्यक्त करें। जीवन आपको जो सुनहरे मौके दे रहा है उन्हें दोनों हाथों से बटोरें। शुभ अंक- 20
शुभ रंग- हरा
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। आपके लिए एक अप्रत्याशित उपहार आर्थिक समृद्धि ला सकता है, सोच समझकर इसका प्रयोग करें। आजकल दुनिया की रफ्तार बहुत तेज़ है, ऐसे में स्वयं को देखें और विचार करें। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
अंक 9
किसी नए काम की शुरुआत करने से बचें। याद रखें कि भाग्य आलसी लोगों का नहीं बल्कि साहसी लोगों का साथ देता है।अपनी आंतरिक प्रतिभा और शक्ति को खोजने के लिए शुभ समय है। शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला