फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 April Ka Ank Jyotish: जानें बुधवार को आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 09 Apr 2024 04:55 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
10 April ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
दिन में आपको एक साथ कई तरह की खुशियां मिल सकती है।  आज का दिन अनुभव, कार्यक्रम और योजनाएं आपके पक्ष में हैं। आप घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपको हर एक कार्य में अच्छी सफलताएं हासिल होंगी। अब आप हर तरह से स्वतंत्रता चाहते हैं फिर चाहें वो बौद्धिक स्वतंत्रता हो या आध्यात्मिक। कुछ समय निकालने और जीवन को नए सिरे से देखें। 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
दिन का ज्यादातर समय आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला होगा। अचानक से धन लाभ के मौके मिल सकते हैं।  अभी कोई खरीदारी या निवेश की आवश्यकता हो सकती है। गहराई से मामले पर विचार करने के लिए समय निकालें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
आज आपको किसी से किया गया वादा निभाने का समय है।  धन और अन्य कीमती सामान आपको अधिक आकर्षित करेंगे इसलिए आय-व्यय और रोमांस आपकी प्राथमिकता रहेंगे। जीवन को निष्पक्ष रूप से देखने की कोशिश करें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
दिन का ज्यादातर समय आपका लोगों संग मेल-मिलाप में बीतेगा। आपके रिश्ते  जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते प्रतीत होंगे, जो सैर-सपाटे या घर के कामों में आपकी मदद करेंगे। प्रभावी बातचीत दिन की ज़रूरत है। 
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
कामकाज के सिलसिले में आज का दिन बहुत ही शानदार तरीके से बीतेगा। साझेदारी के मुद्दे आज चिंता का सबसे बड़ा कारण हो सकते हैं। बिक्री या सौदों के लिए भी यह एक महत्वपूर्ण दिन हो सकता है। 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- पीला

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 7
अपनी पदोन्नति या वेतन में वृद्धि का पूरा मज़ा लें। धन प्राप्ति की संभावना है लेकिन गलत निवेश से बचें। आपका परिवार आपकी पेशेवर सफलताओं का जश्न मनाने के लिए तैयार है।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- हरा

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
दिन आपके लिए भागदौड से भरा रहने वाला होगा। कामकाज के सिलसिले में आपको दूसरे जगह की यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप जो भी करेंगे, उसमें आनंद प्राप्त होगा। काम में समान विचारों वाले लोगों की मदद पड़ सकती है। मित्र बनाने के लिए अपने आकर्षण का उपयोग करें। 
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
दिन आपके लिए शानदार और शुभ रहेगा।  नए विचारों या आध्यात्मिक लोगों की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। अपनी सूझबूझ का प्रयोग करें किन्तु कारणों को नजरअंदाज न करें, खासकर जब बात मौके का फायदा उठाने की आती है। 
शुभ अंक-  15
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें