Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
अंक 1
आप इस समय खुद को विवादों या मुकाबलों से घिरा हुआ पा सकते हैं। अपने स्वास्थ्य और वित्तीय मामलों को सुलझाएं। चोट से बचने के लिए सड़क पर चलते हुए ध्यान रखें। नया प्रशिक्षण शुरू करने के लिए एक अच्छा समय है। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
अंक 2
लंबी अवधि में प्रयास लाभदायक साबित हो सकते हैं। आज धन आपकी प्राथमिक चिंता का विषय होगा, आज आप खुशियों की तलाश में हैं।परोपकार, सामाजिक कार्य और ज़रूरतमंद लोगों की मदद करना आज आपको सुकून देगा। शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
अंक 3
प्रयास करके लक्ष्य प्राप्ति के लिए यह समय शानदार है। विवादों और मुकदमेबाजी से आपकी ताकत और धन का नाश हो सकता है। आज ऐसा कोई कार्य न करें जिससे प्रतिष्ठा की हानि हो या अकेलापन महसूस हो। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
अंक 4
अच्छे से सोचने समझने के बाद ही कोई काम करें। आज अपने प्यार का इज़हार करना आपको अच्छे परिणाम देगा। आप खुशियों की तलाश में हैं और यह खुशियां आपको किसी धर्मार्थ कार्य से मिलेंगी। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन
अंक 5
नए अवसरों को पाकर आपका व्यावसायिक जीवन सूरज की तरह जगमगा रहा है और आपकी बुद्धिमता से आपको शानदार परिणाम मिल रहे हैं। प्रेम के खेल का या मनोरंजन का आनंद लेने के लिए भी आज का दिन सुनहरा है। शुभ अंक- 10
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन
अंक 6
सफलता प्राप्त करने के लिए अपनी शक्ति का सही दिशा में प्रयोग करें। यह समय पुराने दोस्तों से मिलने का हैं। आपका प्रसन्न मूड नए रिश्तों को बनाने और पुरानों रिश्तों को मजबूत बनाने के मदद करेगा। शुभ अंक-19
शुभ रंग-नारंगी
अंक 7
अपनी चिंताओं को पीछे छोड़ कर हर पल का मज़ा लें। प्रियजनों को अपने प्यार का अहसास दिलाना न भूलें। खुद पर और उन लोगों पर विश्वास रखें, जो आपकी मदद करते हैं। शुभ अंक- 29
शुभ रंग-सफेद
अंक 8
आपकी आध्यात्मिक खोज अभी एक नई दिशा ले सकती है। अपनी नयी अंतर्दृष्टि को व्यक्त करने के लिए रचनात्मकता का प्रयोग करें। रिश्तेदारों से बातचीत के लिए कूटनीति की ज़रूरत हो सकती है। शुभ अंक- 26
शुभ रंग-नीला
अंक 9
आज अपने पुराने दोस्तों के साथ फिर से मिलने का अच्छा समय है क्योंकि आज आप अच्छे मूड में हैं। आप जीवन की चिंताओं को छोड़ कर आनंद और खुशी के साथ हर पल को जीना चाहते है। शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया