फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 06 सितंबर 2021: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 06 Sep 2021 07:04 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
विद्यार्थियों को मुश्किलों का समाना करना पड सकता है। घरेलू जीवन व व्यवहारिक जीवन में कुछ बदलाव आयेगा। जीवनसाथी के साथ शाम रोमांटिक रहेगी। आज कोई अनुचित बात न करें। लोग विरोधी हो सकते हैं। बाधाएं आएंगी लेकिन अन्त में आपको सफलता मिलेगी। मकान के मामलों का निपटारा हो सकता है। 
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – पीला

विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
जनसम्पर्क में आप माहिर हैं। नौकरी के लिये आवेदन दे सकते हैं। बैंक बैलंस को लेकर प्रश्न उठ सकता है। अपने घर के लिये कोई सामान खरीद सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई में उन्नति की राह आसान रहेगी। आज का दिन प्रेमी को विवाह का प्रस्ताव देने के लिये उपयुक्त है। किसी की बातों में आकर अपने रिलेशन्स को खराब न करें। 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग - डार्क रेड 

4 of 10
number
अंक - 3
विदेश जाने का योग टल सकता है। आर्थिक परेशानी का सामना करना पर सकता है। मैकेनिक मशीनरी का कार्य करने वाले लोगों के लिये व्यस्तता भरा दिन रहेगा। आपके घर में अशांति हो सकती है। कुछ जातको को परिवार से अलग होने के योग बन सकते है। अपने जीवनसाथी के साथ बहस न करें।  
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक - 4
धन निवेश करने के लिये दिन आज उचित है। परन्तु कानूनी मुश्किलें आ सकती हैं। आर्थिक लाभ का रास्ता मुश्किल होगा। किसी उच्च व्यक्ति से मिलने के योग बन सकता है। करीबी दोस्तों से धोखा मिल सकता है। आपकी मेहनत रंग लायेगी। कठिन से कठिन कार्यो का समाधान मिलेगा। आपको अपने कार्य का पूरा फल प्राप्त होगा। 
शुभ अंक –10
शुभ रंग – गोल्डन 
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5
मेहमानों व रिश्तेदारों के साथ व्यस्तता रह सकती है। पति पत्नी के साथ रिश्तों व संबंधों में ताजगी आयेगी। जुकाम हो सकता है। बच्चों से आदर व सम्मान मिलेगा। मनोरंजन आपकी पसंद है, ज्यादा वक्त घूमने आदि में गुजरेगा। फेसबुक पर अपने मित्र से चैट करने में मन लगेगा। मित्रों के आलोचना से बचें वाद विवाद हो सकता है। 
शुभ अंक -20
शुभ रंग - हरा
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक- 6
धन का नुकसान हो सकता है। आपका कोई फायदा उठा सकता है। अपने अनुभवों से प्रेरणा लेकर आप एक सुदृढ़ भविष्य की ओर आगे बढ़ेंगे। आज दिन कठिनाईयों व चुनौतियों से भरा रहेगा। अपने व्यव्हार में नियंत्रण रखे। बेतुके खर्च से बचें। रूपये पैसे के मामले में किसी पर भी विश्वास न करें। 
शुभ अंक - 3 
शुभ रंग– पीला

8 of 10
number
अंक - 7
किसी प्रकार के बंन्धन का अनुभव करेंगे। मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे। खर्च अधिक होगा परेशानी में मन और दिमाग और मन कन्फ्यूज रहेगा। ज्यादा मित्रों की सलाह पर विश्वास न करें। दिल की जगह दिमाग से फैसला लें। इस कारण आप अपनी इनकम को बढ़ा सकते हैं। किसी पार्टी, समारोह उत्सव आदि में भाग ले सकते हैं।  
शुभ अंक -12
शुभ रंग - भूरा

9 of 10
number
अंक – 8
व्यापार व कारोबार में आपके साथ कोई विश्वासघात या अनहोनी हो सकती है। अचानक कोई बुरी खबर मिल सकती है पति- पत्नी का साथ सकारात्मक बना रहेगा। आज भूमि सम्बन्धी विवाद भाईयों के साथ में हो सकता है। मानसिक तनाव रहेगा। व्यापार में विपरीत लिंग के हस्ताक्षेप से बचे। व्यक्तियों को कार्य में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। 
शुभ अंक - 9 
शुभ रंग – ऑरेंज
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
धन का आवागमन रहेगा। संतान के कैरियर को लेकर चिंतित रह सकते हैं। यात्रा हो सकती है। वाहन सावधानीपूर्वक चलायें। योजनाएं पूर्ण होंगी। थोड़ा सा कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। बैंक से लोन लेने कहते है तो दिन उत्तम है आय और व्यापार में वृद्धि हो सकती है। माता को इन्फेक्शन हो सकता है। 
शुभ अंक – 12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें