फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का अंक ज्योतिष: बुधवार को आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा, यहां जानें

Wed, 06 Mar 2024 07:40 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
06 मार्च का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आज आपको अपने काम के संबंध में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धन लाभ के बेहतर अवसर की प्राप्ति होगी। आपके प्रयास आपको नाम और प्रसिद्धि दोनों दिला सकते हैं। यह केवल एक शुरुआत है। 
शुभ अंक-  5
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
चिंताओं के बीच आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। कामकाज के सिलसिले में आपको छोटी-छोटी यात्राएं करनी पड़ सकती है। धर्म-कर्म में आपकी रूचि बढ़ेंगी।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग-  पीला

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
आपको अपने दैनिक कामकाज में विशेष ध्यान देने की जररूत है। धैर्य के साथ किसी भी काम को करें। तभी आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन के योग हैं।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सुनहरा
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला होगा। अतिरिक्त आय आपको मिल सकती है। भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा। आज का दिन पुराने कर्जो से मुक्ति पाने का दिन है। दोस्तों संग मौज- मस्ती करेंगे। 
शुभ अंक- 7 
शुभ रंग- वॉइलेट
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
आज आपके पुराने वाद- विवादों का निपटारा होगा। कार्यक्षमता में वृद्धि होने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। जो लोग किसी के साथ प्रेम प्रंसंग में उनके लिए आज का दिन रोमांटिक रहेगा। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग-  लाल
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
आज आपके जीवन में कुछ नयापन देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम हासिल होंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा और परिवार में सुख- सुविधाओं की वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- नांरंगी

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
आज दिनभर आपका समय व्यस्त रहने वाला है। मेल-मिलाप के लिए आज आप अपने पुराने संबंधों को ताजा करेंगे। धन लाभ के बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सिल्वर

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
आज आपको अपने प्रियजनों के लिए आपको पर्याप्त समय मिलेगा। ज़रूरत से ज्यादा निर्भरता आपको कमजोर बना देती है।  आज आप अपने दोस्तों से सलाह लेना चाहेंगे जो वास्तव में आपसे प्यार और आपकी चिंता करते हैं।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
आज आपके पुराने काफी समय से चले आ रहे वाद-विवाद खत्म होंगे। अस्थायी चुनौती को अपनी छवि का नुकसान न करने दें। आय का एक और स्रोत आपका इंतज़ार कर रहा है। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें