फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का अंक ज्योतिष: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 06 Feb 2024 12:43 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
6 फरवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आप पार्टी करना चाहते हैं और मनोरंजन के लिए तैयार हैं। पारिवारिक विवाद, जो शायद धर्म से जुड़ा हुआ है, उसके कारण आपको शांतिनिर्माता के रूप में कार्य करना पड़ेगा। आप आज मन की आज़ादी प्राप्त करेंगे और सच में उसका मज़ा लेंगे।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
प्रतिबंध और बंधन आपको उत्साह और रोमांच प्रदान करते हैं। यात्रा की संभावना है, यह एक साहसिक या सुखदायक यात्रा हो सकती है। बुराई को देखना और सुनना ही बुराई की शुरुआत है। अच्छे से बातचीत करना अभी बेहद ज़रूरी है। 
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
काम में आप सकारात्मक मार्ग बना रहे हैं और आपके प्रयासों से आपको पदोन्नति मिलेगी या वेतन में वृद्धि होगी। साहस के साथ नए अवसरों का सामना करें। घर या कार्य में मतभेदों से बचने के लिए अच्छे श्रोता बनें।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
आज आप धन और संपत्ति के मामलों में व्यस्त रहेंगे। रिश्तों में उत्साह की संभावना है किंतु किंसी भी तरह की प्रतिबद्धता से बचें। रोमांस आपकी प्राथमिकता रहेगा। किसी जटिलता की वजह से योजनाओं में देरी हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य या दोस्त को आपको मदद की आवश्यकता पद सकती है, शायद आर्थिक मदद की भी।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
कानूनी मामलों के लिए तैयार रहें लेकिन आध्यात्मिकता और आत्मा की खोज के लिए समय निकालें। बिक्री या सौदों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। नए अनुबंधों की शुरुआत होगी। आप अभी पैसे या किसी काम में हानि से परेशान हो सकते हैं। यह नुकसान अस्थायी है।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
 जब कार्य के लिए आपके जुनून और समर्पण की बात आती है तो आपको पसंद करने वाले लोगों की कमी नहीं है क्योंकि आप में सपने को वास्तविकता में बदलने की क्षमता है। नए अवसर आपका इंतज़ार कर रहे हैं। विकल्पों को खोजें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
अगर आप असहाय महसूस कर रहे हैं या चिंताओं को नजरअंदाज कर रहे हैं अपने प्रियजनों से मिलें। आप में से कुछ आज स्वयं को अव्यवस्थित परिस्थितियों में पाएंगे, जिसमें दोस्त आपकी मदद कर सकते है। नए विचार आपके करियर में नया मोड़ ला सकते है।
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
आप अपने सपने और विश्वास को जांचने के मूड में हैं। हाल ही में हुआ कोई नुकसान या अनहोनी आपको अकेला या दुखी महसूस करा सकती है। अपने आप के लिए समय निकालें। आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के प्रति सक्रिय रहें। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ने से आपको अपने हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। सांसारिक कार्यों से ऊब सकते है। अपने सारे कामों को छोड़ कर घूमने या किसी सैर करने जाने के लिए यह समय शुभ है। अगर आपने कोई सपना देखा है तो उसके पूरा होने से पहले पीछे न हटें क्योंकि आप इसे कर सकते हो।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें