फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें शुक्रवार को आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 05 Apr 2024 07:02 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
दिन का ज्यादा समय आप अपने जरूरी कामकाजों को निपटाने में व्यस्त रहेंगे। आपको काम का अच्छा अनुभव प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की मिल सकती है। घर में शांति व्याप्त रहेगी। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
आज जीवन में सुख-शांति और आत्मविश्वास बना रहेगा। काम से छुट्टी लेकर आप अपने समय को परिवार के बीच बांटेंगे। आप आज कुछ नए की खोज में रहेंगे। फालूत के खर्चों पर आपको लगाम लगानी होगी। 

शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
आपके लिए दिन मिलाजुला रहने वाला होगा। अपने परिवार और बच्चों के लिए समय निकालें। धन लाभ के अवसर मिलेंगे।  कूटनीति से आप एक लंबा रास्ता तय करेंगे।  नयी चिंताएं आपको परेशानी में डाल सकती हैं।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- गोल्डन
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
दिन में आपको कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कहीं किसी के यहां आना-जाना लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप पुराने कामों को जल्द ही निपटारा करने में कामयाब होंगे। कोई काम करे से पहले घर वालों की सलाह जरूर लें।
शुभ अंक- 20
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
आज आप कामकाज के मामले में व्यस्त रहेंगे। आपका घर की मरम्मत और नवीनीकरण करना प्राथमिकता है। किसी यात्रा के लिए भी जा सकते हैं। आज आप अपने रोजाना के कामों को छोड़कर कहीं घूमने का आनंद उठाएंगे।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
अपने जीवन के निर्णय सोच समझ कर लें क्योंकि आपने यह निर्णय आपकी किस्मत बदल सकते है। आज धन के नजरिए से आपका दिन अच्छा रहेगा। अपने इस दिन को और सफल बनाने के लिए आकर्षण और व्यवहार-कुशलता का प्रयोग करें।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लाल

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
आज का दिन बातचीत, मैत्री ,पत्र-व्यवहार और संपर्क से जुड़ा हुआ है। कुछ बड़ी योजनाएं बन रही हैं। अपने परिवार से सलाह करें और भविष्य में होने वाले मतभेदों से बचने के लिए विचार-विमर्श करें।
शुभ अंक-  14
शुभ रंग- हरा

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
आज के दिन आप अपने कई महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में बीताएंगे। आपका आकर्षण है और इनसे आपको फायदा होगा। लोगों के कौशल वास्तव में महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वे आप को तोड़ या जोड़ सकते हैं। 
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
धन लाभ के अच्छे अवसर आपको मिलेंगे। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। परिवार संग कहीं घूमने जा सकते हैं। 
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें