Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
अंक 1
अभी आपका ध्यान ऋण और बाधाओं पर हो सकता है जिसके कारण आप चिंतित रहेंगे। कड़ी मेहनत करना जारी रखें इससे आपकी सभी बाधाएं दूर हो जाएँगी। खाली समय में की जाने वाली गतिविधियों के लिए समय निकालें। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
समूहों और क्लबों में आपका आकर्षण अभी भी चुंबकीय है। शादी तय करवाने वालों के लिए बेहतरीन दिन है। अपनी लगन और दृढ़ता के कारण आप कोई भी काम कर सकते है। शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
किसी प्रस्ताव के लिए अपने साहस पर विश्वास करें। कार्य अभी नए अवसर प्रदान करेगा, खासकर जब से आपके नेतृत्व कौशल और रचनात्मकता को नोटिस किया जा रहा है। शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
आपका पति या साथी उपेक्षित महसूस कर सकता है इसलिए रोमांस के लिए कुछ समय निकालें। आपका करिश्मा ऐसा है कि आप आसानी से दोस्त बना सकते है। शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
अभी आप किसी पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। अपनी बुद्धिमता और परिजनों की सलाह से आप आज हार को भी जीत में बदल देंगे। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
आज आप अपने विशेष करिश्मे को महसूस कर रहे हैं और नए दोस्त बनाने के लिए यह बेहतरीन समय है। आपके द्वारा बनाये गए रिश्ते हमेशा आपके साथ रहेंगे और आपकी मदद करेंगे। शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
आज आपको किसी फिल्म या पार्टी का निमंत्रण मिल सकता है। इससे आप उत्साहित होंगे क्योंकि यह गतिविधियां आपको आनंद देती हैं। पार्टी करने का भी मन हो सकता हैं। शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
आपका व्यक्तित्व और करिश्मा आज लोगों को आश्चर्यचकित करेगा, इसका प्रयोग अपने लाभ के लिए करें। जो व्यक्ति अधिक परिश्रम करने से डरता है, उसे परिणाम भी कम मिलता हैं। शुभ अंक-6
शुभ रंग- लाल
अंक 9
अपने कार्यस्थल पर आपने जो पहचान बनाई है, वो आपको भौतिक सुरक्षा और मान्यता दिलाएगी। संपत्ति, धन, आराम और प्रतिष्ठा आज सब कुछ आपके पक्ष में है। शुभ अंक-29
शुभ रंग- गुलाबी