Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
अंक 1
आर्थिक परेशनियों का सामना करना पड़ सकता है। भविष्य सबंधी योजनाओं में जल्दबाजी ना करें। नए कार्य की शुरूआत के लिए आज का दिन शुभ है। शुभ अंक - 11
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
कार्य-व्यापार के लिए दिन सफल रहने के संकेत कर रहा है। आपके अधीनस्थ कर्मचारी आपके विरुद्ध जा सकते है, लेकिन आपको संयम से काम लेने की आवश्कता है। शुभ अंक -15
शुभ रंग - काला
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
आज आपके परिवार का माहौल सुखमय रहेगा। विद्यार्थियों को अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है। सरकारी नौकरी वाले जातको के लिए प्रमोशन की रफ़्तार धीमी रहेगी। शुभ अंक - 6
शुभ रंग - फिरोजी
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
कार्य-व्यापार में उन्नति के मार्ग बनेंगे। सट्टेबाजी में धन निवेश किया जा सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद के कारण वाद विवाद हो सकता है। शुभ अंक - 3
शुभ रंग - भूरा
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
नौकरी को लेकर आप थोड़े असहज दिखाई देंगे। घर में नवीन वस्तुओं की खरीदारी होगी। आपमें समर्पण का भाव रहेगा। उच्च अधिकारियों से आपको प्रशंसा मिलेगी। दवाओं के प्रति लापरवाही न बरतें अन्यथा समस्या खड़ी हो सकती है। शुभ अंक - 15
शुभ रंग - हल्का गुलाबी
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
निजी जीवन को लेकर मन तरह-तरह की शंकाओं से विचलित रहेगा। कार्य में मन कम लगेगा। धार्मिक कार्य में भाग ले सकेंगे। विवाहित जातकों के लिये मौज मस्ती का दिन है। इस समय आपको बहुत ही सावधानी की जरूरत है। शुभ अंक - 12
शुभ रंग - हरा
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
आज जो कार्य कर रहे हैं उसे पूरा किए बिना आपको चैन नहीं मिलेगा। आप आज अपने किसी मित्र की मदद कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की भावनाओं का पूरा ख्याल रखें। शुभ अंक- 23
शुभ रंग - हल्का नीला
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
कार्यक्षेत्र में मेहनत खूब करेंगे लेकिन सकारात्मक परिणाम नहीं मिल पायेगा। इससे मन दुखी होगा। व्यापार में गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। पुराने मित्र मिलेंगे जिससे आपका मन प्रसन्न हो सकता है। शुभ अंक – 9
शुभ रंग – गुलाबी
अंक 9
कार्यक्षेत्र में मेहनत खूब करेंगे लेकिन सकारात्मक परिणाम नहीं मिल पायेगा। इससे मन दुखी होगा। व्यापार में गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। पुराने मित्र मिलेंगे जिससे आपका मन प्रसन्न हो सकता है। शुभ अंक – 9
शुभ रंग – गुलाबी