किसी भी व्यक्ति का व्यक्तित्व, सोच और भविष्य उसके जन्म की तारीख से प्रभावित होता है। आज हम यहां उन लड़कियों के बारे में बात करेंगे, जिनका मूलांक उन्हें सरकारी सेवा या बड़े पदों तक पहुंचने में मजबूत भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
1 of 5
इन तारीखों को जन्मी लड़कियां बनती हैं सरकारी ऑफिसर
- फोटो : adobe stock
फ्री ई-पेपर, सभी विशेष आलेख और सीमित विज्ञापन जैसी प्रीमियम सुविधाएं भी पाए
Numerology: अंक शास्त्र के माध्यम से किसी इंसान के जीवन के बारे में गहराई से जाना जा सकता है। इस विद्या में हर अंक को एक विशेष ऊर्जा और प्रभाव से जोड़ा गया है। माना जाता है कि कोई भी संख्या सिर्फ गिनती का प्रतीक नहीं होती, बल्कि वह हमारे स्वभाव, विचारों और भाग्य पर गहरा असर डालती है। किसी भी व्यक्ति का व्यक्तित्व, सोच और भविष्य उसके जन्म की तारीख से प्रभावित होता है।
अंक शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति का मूलांक उसके जन्म की तारीख से निकाला जाता है। यह अंक 1 से 9 तक की संख्या में से कोई भी हो सकता है। हर मूलांक का एक ग्रह स्वामी होता है, और ग्रह का स्वभाव ही उस व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करता है। आज हम यहां उन लड़कियों के बारे में बात करेंगे, जिनका मूलांक उन्हें सरकारी सेवा या बड़े पदों तक पहुंचने में मजबूत भूमिका निभाता है।
इन तारीखों को जन्मी लड़कियां बनती हैं सरकारी ऑफिसर
- फोटो : adobe stock
इन मूलांक वाली लड़कियां होती हैं खास?
अगर किसी लड़की का मूलांक 2, 4 या 7 है, तो माना जाता है कि उनमें मेहनत और तेज दिमाग का अद्भुत संगम होता है। ये लड़कियां पढ़ाई से लेकर करियर तक हर क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ होती हैं। खासकर सरकारी नौकरी की ओर इनका रुझान अधिक देखने को मिलता है और वे मेहनत व लगन से इसमें सफलता भी प्राप्त कर लेती हैं।
इन तारीखों को जन्मी लड़कियां बनती हैं सरकारी ऑफिसर
- फोटो : adobe stock
किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 2 होता है। यदि किसी का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 4 होता है। वहीं 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है।
इन मूलांक वालों की खूबियां
इन मूलांक वाली लड़कियों की सबसे बड़ी ताकत उनकी लगन, मेहनत और अपने परिवार के प्रति जिम्मेदारी की भावना है। वे अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करती हैं। यही कारण है कि परिवार के लोग भी इन्हें बेहद गर्व से देखता है।
ये लड़कियां न केवल अपने परिवार बल्कि विवाह के बाद पति और ससुराल के रिश्तों को भी बहुत प्रेम और सामंजस्य के साथ निभाती हैं। इनके स्वभाव में गंभीरता और समझदारी दोनो होती है, जिससे रिश्ते लंबे समय तक मधुर बने रहते हैं।