फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 04 September: मूलांक 5 वालों को मानसिक तनाव हो सकता है, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Thu, 04 Sep 2025 07:04 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
04 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

04 September Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज का दिन आपके लिए अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। हालांकि दिन की शुरुआत में थोड़ी थकावट या आलस्य महसूस हो सकता है। लेकिन जरूरी कामों को समय पर निपटाने के लिए आपको दूसरों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। मानसिक थकान से बचने के लिए दिन में थोड़ा समय अपने मनपसंद शौक या रुचि के कामों को दें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, खासतौर पर निजी रिश्तों में। ज्यादा भावुक हो जाने से फैसले लेना मुश्किल हो सकता है। इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें। आप दोस्तों के साथ घूमने-फिरने या कुछ मस्ती करने की योजना बना सकते हैं। कामकाज में थोड़ा ध्यान दें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आज का दिन आपके लिए कामकाज की दृष्टि से काफी व्यस्त हो सकता है। लेकिन अच्छी बात यह है कि सहकर्मी आपके साथ सहयोगी रहेंगे, जिससे दबाव थोड़ा कम महसूस होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सहज और आरामदायक रहेगा। साथ ही दोस्तों या परिवार के साथ समय बिताने का मौका भी मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज आपके कुछ जरूरी काम पूरे होने में समय लग सकता है। हालांकि शुरू में चीजें धीमी रहेंगी, लेकिन एक सहकर्मी या सहयोगी की मदद से स्थितियां सुधर सकती हैं। काम समय पर पूरा हो जाएगा। व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी साबित हो सकता है। धैर्य बनाए रखें और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
परिवार और पेशेवर जीवन के बीच तालमेल बैठाने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। इससे मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। लेकिन आप समझदारी और व्यवहार कुशलता से हालात को संभाल लेंगे। हो सकता है आपको कहीं बाहर जाने का भी मौका मिले। हालांकि दोस्तों के साथ किसी मुद्दे पर बहस हो सकती है, इसलिए संयम रखें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज आप अपने मन की करने के मूड में रहेंगे, खासकर काम को लेकर। ऑफिस या व्यवसाय में आप वही करना चाहेंगे जो आपको अच्छा लगता है, और यही चीज आपके तनाव को भी कम करेगी। प्यार और रिश्तों के लिहाज़ से दिन खुशनुमा रहेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा और रिश्ता मजबूत होगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आप आज अपने किसी खास दोस्त के साथ मिलकर कुछ नया प्लान कर सकते हैं। काम की बात करें तो आपको वह जिम्मेदारी मिल सकती है जो आपको पसंद है। इससे आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। हालांकि आपके काम में कुछ लोग रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज आप अपने कामों को लेकर गंभीर रहेंगे और उन्हें समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे। दिन का एक हिस्सा खुद के लिए भी निकालें, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। एकांत में थोड़ा समय बिताना अच्छा रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को कुछ मामलों में अच्छा फायदा हो सकता है, जिससे मनोबल बढ़ेगा।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज आपके कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं या उनमें देरी हो सकती है। सहयोगियों से उम्मीद के मुताबिक मदद नहीं मिल पाएगी, जिससे थोड़ी निराशा हो सकती है। ऐसे में क्रोध करने से स्थिति और बिगड़ सकती है। संयम और धैर्य से काम लें। धीरे-धीरे हालात सामान्य होंगे और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।
शुभ अंक- 1 8
शुभ रंग- सुनहरा




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें