फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 15 अगस्त: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Sat, 15 Aug 2020 07:32 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 15 August 2020
  • अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है।

विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J  Q Y
पति-पत्नी में विवाद हो सकता है। आज क्रोध न करें आप अपना स्वयं नुकसान कर लेंगे। विद्यार्थियों का दिन अच्छा रहेगा। आज आप सूझ-बूझ के साथ कार्य करें। नया निवेश न करें। पुरानी बातों को छोड़कर आधुनिक विचारों के साथ आगे बढेंगे। 
शुभ अंक - 10
शुभ रंग – लेमन
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R 
सर्वोत्तम भाग्यशाली दिन, नौकरी लग सकती है या प्रमोशन भी हो सकती है। आज आप निवेश कर सकते है। बड़ा आर्डर या कन्ट्रेक्ट हासिल हो सकता है। प्रयाप्त समय न होने कारण पति-पत्नी में तनाव रह सकता है। प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। 
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - गोल्डन

4 of 10
number
अंक – 3
नाम अक्षर – C G L S
आज निवेश का दिन है, लाभ मिल सकता है। आपकी मेहनत का श्रेय आपको मिलेगा। आपको अपने कार्यों के लिए अवार्ड भी मिल सकता है। वाणी अच्छी रखें, सरकारी कार्य सफल होंगे। पति-पत्नी के संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। 
शुभ अंक - 5
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T 
आज आपका मनोबल अच्छा रहेगा। माता-पिता व संतान का सहयोग प्राप्त होगा। आय व व्यापार के स्त्रोंतों से फायदा मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। आज अपने लक्ष्य को मेहनत एवं योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर हासिल कर लेंगे। 
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – सफेद 
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X 
गलतफहमी के चलते पति-पत्नी में अनबन हो सकती है। ससुराल पक्ष से भी परेशानी  आ सकती है। जो व्यक्ति प्रेम विवाह करना चाहते हैं। उनके लिये दिन शुभ है सरकारी क्षेत्र में लंबित पड़े काम निपट सकते हैं। अजनबी व्यक्तियों से व्यवहार न करें, अन्यथा परेशान हो जायेंगे।  
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V  W
आज नए संबंध बनेंगे जो आगे चलकर फायदा देंगे। भाई से या किसी कर्मचारी से कहा सुनी हो सकती है। आप नए विषयों पर खोज या विचार कर सकते हैं। आपके अपने लोग ही विरोध में खड़े रहेंगे। पत्नी के सहयोग से आपको फायदा मिल सकता है। 
शुभ अंक – 42
शुभ रंग – पिंक 

8 of 10
number
अंक – 7
नाम अक्षर – O Z 
आज लाभ होने की संभावना है। ऑफिस में शत्रुता रखने वाले बहुत ही मित्रवत व्यवहार करेंगे। अचानक कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे फायदा होगा। प्रेम-प्रसंगो में सफलता मिल सकती है।  
शुभ अंक - 6
शुभ रंग – नीला

9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर - F P
आज दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कुछ  व्यक्तियों का पैसा अटक सकता है। बिन सोच-विचार किए धन न लगाएं। अपनी माता का आशीर्वाद आपको आगे बढ़ने में सहयोग देगा। आर्थिक कार्यों में देरी के कारण मन उदासीन रहेगा। 
शुभ अंक - 5
शुभ रंग – सिल्वर 
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
आज आपका मनोबल अच्छा रहेगा। माता-पिता व संतान का सहयोग प्राप्त होगा। आय व व्यापार के स्त्रोंतों से फायदा मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। आज अपने लक्ष्य को मेहनत एवं योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर हासिल कर लेंगे। 
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें