फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 9 नवंबर 2021 : मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 09 Nov 2021 07:34 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक 1 

मेहमानों का घर में आगमन होगा। आपको यात्रा के लिए जाना पड़ सकता है। विनम्रता का सहारा आपको अपना कार्य साधने के लिए लेना पड़ेगा। सरकारी कामो में सफलता मिलेगी। 
शुभ अंक – 20
शुभ रंग – पिंक
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक 2 

परिवार में घनिष्ठता बढ़ेगी। बिज़नेस में आ रही बाधाएं और रुकावट दूर होंगी। वक्त की प्रबलता का आप पूरा-पूरा फायदा उठाएंगे।
शुभ अंक – 13
शुभ रंग – नारंगी

 

4 of 10
number
अंक 3

वक्त आपके अनुकूल रहेगा। आप भौतिक और आर्थिक रूप से संपन्न होंगे। खुद को मानसिक रूप से चिंतामुक्त महसूस करेंगे।
शुभ अंक – 22
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक 4
 
मानसिक तनाव से आप बचकर रहें। अपनी सेहत पर ध्यान दें और अपनी इनकम के स्रोतों पर भी ध्यान रखें।फैमिली के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। 
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक 5

आज शत्रुओं से सतर्क रहें। फिजूलखर्ची पर रोक रखें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। वाहन चलाते वक्त सीट बेल्ट, हैलमेट जैसे सुरक्षा साधनों का इस्तेमाल अवश्य करें।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – लेमन
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक 6 

आज मांगलिक खर्च के योग बनते दिख रहे हैं। संतान की शिक्षा, विवाह, सगाई इत्यादि पर खर्च हो सकता है। जॉब व करियर में पॉजिटिव सफलता के योग बने हुए हैं। 
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – नीला

8 of 10
number - फोटो : number
अंक 7

आपका भाग्य पूर्ण साथ देगा। आप नई प्लानिंग बनाने में और विचारों में खोऐ रहने वाले है। रिलेशन में सावधानी बरतें। आपके काम व मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा।
शुभ अंक – 20
शुभ रंग –हरा

9 of 10
number - फोटो : number
अंक  8

आज आप बिज़नेस संबंधी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। व्यस्तता की वजह से मौज-मस्ती के लिए समय नहीं बचेगा।
शुभ अंक – 19
शुभ रंग – बैंगनी
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक  9 

आज किसी अपरिचित पर भरोसा करना गलत होगा। आप पारिवारिक कार्यक्रम में आज व्यस्त रह सकते हैं। समान विचारधारा वाले लोगों से आज आपको जान-पहचान बढ़ेगी।
शुभ अंक – 42
शुभ रंग – आसमानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें