फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 5 नवंबर 2021 : शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 05 Nov 2021 09:48 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक 1

आपकी मेहनत को पहचान मिल रही है और जल्द की कोई इनाम भी मिलेगा। सफलता आपके कदम चूमेगी बस इसे अपने आप पर हावी न होने दें।
शुभ अंक-7
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक 2

कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यताओं के चर्चे होंगे और आप सभी क्षेत्रों में प्रवीणता दिखाएंगे। धैर्य के स्तर को उच्च बनाये रखें ताकि आपकी सभी चिंताएं दूर हों।
शुभ अंक-5
शुभ रंग-पीला

4 of 10
number
अंक 3

आज का दिन अतिरिक्त जिम्मेदारियों, छोटी यात्राओं, फोन कॉल, ईमेल आदि साधनों में बीतने वाला है। नए दोस्त भी बनेंगे।
शुभ अंक-27
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक 4

ऑफिस के साथ साथ घर के कामों के लिए भी वक्त निकालने की जरूरत है। अपने कामों के प्रति ज़िम्मेदार रहें, इससे आप अपने प्रियजनों का विश्वास जीत पाएंगे।
शुभ अंक-1
शुभ रंग -नीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक 5

वर्तमान में पैसे की तंगी हो सकती हैं इसलिए कम खर्च करें। वित्तीय मामलों और अन्य सांसारिक मामलों की तुलना में लोगों से जुड़े मामले आपका ध्यान आकर्षित करेंगे।
शुभ अंक-23
शुभ रंग-सफेद
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक 6

आज कार्य सम्बन्धी यात्रा पर जाने की सम्भावना है। पत्र, ईमेल द्वारा बात करते समय आपको सावधान रहने की जरूरत है। 
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- गहरा हरा

8 of 10
number - फोटो : number
अंक 7

परिवार के साथ बिताया समय आपको शांति देगा। घरेलू चिंताओं को दूर करें। मरम्मत और रेनोवेशन के लिए आपके ध्यान और धन की आवश्यकता हो सकती है।
शुभ अंक-2
शुभ रंग-फिरोजी

अंक 8

आध्यात्मिक या धार्मिक मामले अभी आपको आकर्षित कर सकते हैं। अपने ध्यान को उत्कृष्ट बनाये रखें ।छोटे अवसरों से ही बड़े कामों की शुरुआत होती है।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक 9

आपको कानूनी या वित्तीय मुद्दों पर केंद्रित बैठकों की आवश्यकता हो सकती है। किसी भी जोखिम भरे काम से बचें। व्यवसाय और परिवार के मामलों में अपना व्यवहार कूटनीति से भरपूर रखें।
शुभ अंक-6
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें