फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2023 Gift: नए साल पर राशि के अनुसार गिफ्ट करें ये चीजें, साल भर बनी रहेंगी खुशियां

Sun, 01 Jan 2023 12:40 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
नए साल पर राशि के अनुसार गिफ्ट करें ये चीजें, साल भर बनी रहेंगी खुशियां - फोटो : amar ujala
New Year 2023 Gifts According Zodiac Sign: अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, 01 जनवरी से नए साल की शुरुआत होती है। इसी खुशी में दुनियाभर के तमाम देश पुराने साल को अलविदा कहते हुए नए साल का जश्न मनाते हैं। नए साल से लोगों की कई उम्मीदें होती हैं। अधिकतर लोग ये सोचते हैं कि नया साल नए लक्ष्य और नई उमंग लेकर आएगा। इसी आशा के साथ लोग नए साल का धूमधाम से स्वागत करते हैं। एक दूसरे को शुभकामनाएं और तोहफा देते हैं। ज्योतिष के अनुसार नए साल के पहले दिन यदि आप अपने किसी प्रियजन को उनकी राशि के अनुसार गिफ्ट करते हैं, तो साल भर उनके जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। आइए जानते हैं राशि अनुसार किस तरह के गिफ्ट शुभ हो सकते हैं...    


वार्षिक राशिफल 2023

मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023  सिंह राशिफल 2023 । 
कन्या राशिफल 2023 । तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 
 धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
विज्ञापन

2 of 13
नए साल पर राशि के अनुसार गिफ्ट करें ये चीजें, साल भर बनी रहेंगी खुशियां - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
लाल रंग मेष राशि वालों के लिए शुभ है। ऐसे में मेष राशि के जातकों को लाल रंग की मूर्ति, कपड़े या गैजेट्स दे सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 13
नए साल पर राशि के अनुसार गिफ्ट करें ये चीजें, साल भर बनी रहेंगी खुशियां - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि
वृष राशि के जातकों को नए साल पर उपहार में नीले रंग के वस्त्र या फूल दें। इससे कुंडली में शुक्र मजबूत होगा। साथ ही कुंडली में कल्याण के देवता शुक्र की स्थिति मजबूत होगी।  

 

4 of 13
नए साल पर राशि के अनुसार गिफ्ट करें ये चीजें, साल भर बनी रहेंगी खुशियां - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
यदि आपके किसी प्रियजन की राशि मिथुन है तो उनको हरे रंग का पेन, लगेज बैग या किताब दे सकते हैं। इससे उनके जीवन में सुख और सौभाग्य की वृद्धि होगी। 

 
विज्ञापन

5 of 13
नए साल पर राशि के अनुसार गिफ्ट करें ये चीजें, साल भर बनी रहेंगी खुशियां - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के जातक को चांदी का कोई उपहार दे सकते हैं। इससे कुंडली में चंद्रमा बलवान होगा और साथ ही मानसिक शांति मिलेगी। 

 
विज्ञापन

6 of 13
नए साल पर राशि के अनुसार गिफ्ट करें ये चीजें, साल भर बनी रहेंगी खुशियां - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि 
सिंह राशि वाले के जातक को नए साल पर सोना उपहार में दे सकते हैं। इसके अलावा तांबे से बनी सूर्य की मूर्ति भी गिफ्ट कर सकते हैं। इससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 
विज्ञापन

7 of 13
नए साल पर राशि के अनुसार गिफ्ट करें ये चीजें, साल भर बनी रहेंगी खुशियां - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक को नए साल में भगवान गणपति की तस्वीर या मूर्ति भेंट करें। इससे उनके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। 

8 of 13
नए साल पर राशि के अनुसार गिफ्ट करें ये चीजें, साल भर बनी रहेंगी खुशियां - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के प्रियजन को नए साल पर सौंदर्य से जुड़ी वस्तु गिफ्ट करें। ऐसा करने पर उनके ऐश्वर्य में बढ़ोत्तरी होगी। 

 

9 of 13
नए साल पर राशि के अनुसार गिफ्ट करें ये चीजें, साल भर बनी रहेंगी खुशियां - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक को लाल रंग के फूल गिफ्ट में दे सकते हैं। इससे उनके साहस में वृद्धि होगी। 

10 of 13
नए साल पर राशि के अनुसार गिफ्ट करें ये चीजें, साल भर बनी रहेंगी खुशियां - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को नए साल के अवसर पर पीले रंग की मिठाई या फिर भगवत गीता उपहार में दे सकते हैं।

 

11 of 13
नए साल पर राशि के अनुसार गिफ्ट करें ये चीजें, साल भर बनी रहेंगी खुशियां - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों को नीले रंग की कोई वस्तु जैसे कॉफी मग या बेडशीट दे सकते हैं। ये इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुएं हैं। इससे शनि देव की कृपा बनी रहेगी। 

12 of 13
नए साल पर राशि के अनुसार गिफ्ट करें ये चीजें, साल भर बनी रहेंगी खुशियां - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक को नए साल 2023 में नीले रंग का रुमाल, नीले बैंड वाली घड़ी, पर्स या वस्त्र गिफ्ट कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन

13 of 13
नए साल पर राशि के अनुसार गिफ्ट करें ये चीजें, साल भर बनी रहेंगी खुशियां - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि के जातक को 1 जनवरी 2023 को तोहफे में सोने से बनी चीज दे सकते हैं। पीला रंग इस राशि वालों के लिए शुभ होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें