फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nag panchami 2021 Upay 2021: नाग पंचमी के ये उपाय जगा देंगे आपका सोया भाग्य, जरूर आजमाकर देखें

Fri, 13 Aug 2021 06:27 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
नाग पंचमी 2021 - फोटो : अमर उजाला
नाग पंचमी हिन्दू धर्म का पावन पर्व है। इस दिन नाग देवता की पूजा विधि-विधान से की जाती है। हर साल यह पर्व श्रावण मास शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है और इस बार यह त्योहार 13 अगस्त शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस साल की नाग पंचमी विशेष शुभ योग में मनाई जाएगी। लगभग 108 वर्षों के बाद नाग पंचमी पर दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। नाग पंचमी के दिन शुभ योग बनने से जिन जातकों की कुंडली में कालसर्प  दोष है उनके लिए यह पर्व बहुत ही शुभ रहेगा। मान्यता है नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं जरूर पूरी होती है। नाग पंचमी के अवसर पर की जाने वाली पूजा से राहु-केतु के बुरे प्रभाव एवं कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। नाग देवता की पूजा के साथ भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ये उपाय इस प्रकार हैं-  
विज्ञापन

2 of 7
नाग पंचमी 2021 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नाग पंचमी के दिन चांदी धातु से निर्मित नाग-नागिन का जोड़ा बनवाएं और उसका पूजन करने के पश्चात् बहते हुए जल में प्रभावित कर दें। यदि आपको नागपंचमी पर सपेरा दिखे तो उससे नाग या जोड़ा पैसे देकर जंगल में छुड़वाएं। इस उपाय को करने से आपको कालसर्प दोष से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 7
नाग पंचमी 2021 - फोटो : अमर उजाला
यदि संभव हो सके तो नाग पंचमी के दिन किसी ऐसे शिव मंदिर में जहां शिवजी पर नाग नहीं हो वहां प्रतिष्ठित करवाएं। इस उपाय को करने से आपको नाग देवता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

4 of 7
नाग पंचमी 2021 - फोटो : अमर उजाला
नाग पंचमी के दिन चंदन की लकड़ी के बने 7 मौली शिव मंदिर में चढ़ाएं। नाग पंचमी के दिन शिवजी को चंदन की लकड़ी या चंदन का इत्र चढ़ाएं और नित्य स्वयं लगाएं। ऐसा करने से आपको भगवान शिव का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा।

 
विज्ञापन

5 of 7
नाग पंचमी 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
नाग पंचमी के दिन किसी शिव मंदिर में साफ-सफाई जरूर करें। यदि संभव हो तो शिव मंदिर में किसी तरह का नवनिर्माण करा सकते हैं अथवा मंदिर की मरम्मत या उसकी पुताई आदि का भी कार्य करा सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
नाग पंचमी 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
नाग पंचमी की पूजा में इन मंत्रों का जाप अवश्य करें -
'नागेन्द्र हाराय ॐ नम: शिवाय'
'ॐ नागदेवतायै नम:' या नाग पंचमी मंत्र 'ॐ नागकुलाय विद्महे विषदन्ताय धीमहि तन्नौ सर्प प्रचोद्यात्.'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Nag Panchami 2021 - फोटो : अमर उजाला।
नाग पंचमी के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंगि पर विजया, अर्क पुष्प, धतूर पुष्प, फल चढ़ाएं तथा दूध से रुद्राभिषेक करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें