फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल बुध का राशि परिवर्तन, इन सात राशियों के बदलेगा भाग्य, हर क्षेत्र में दिलाएगा कामयाबी

Fri, 30 Apr 2021 09:14 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
बुध का वृष राशि में गोचर 2021 - फोटो : अमर उजाला
बुध देव 1 मई की प्रातः 5 बजकर 39 मिनट पर वृष राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में ये 26 मई तक स्थिति रहेंगे। बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। ये मीन राशि में नीच के और कन्या राशि में उच्च के माने जाते हैं। इनके राशि परिवर्तन का सात राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ये सात राशियां इस प्रकार हैं- 
विज्ञापन

2 of 9
राशि
मेष राशि-
आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे और काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा तथा आपसी प्रेम-भाईचारा बढ़ेगा। अपनी वाणी कुशलता के बलपर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को अच्छी सफलता मिलने के योग बनेंगे।
विज्ञापन

3 of 9
राशि
वृषभ राशि-
इस अवधि में केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतिक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए भी आवेदन करना चाह रहे हों तो भी अवसर अनुकूल रहेगा। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। नौकरी में भी पदोन्नति तथा मान-सम्मान प्राप्ति के योग। कईबार निर्णय लेने में आप विलंब करेंगे जिससे नुकसान हो सकता है इसलिए द्वंद से बाहर निकलें।

4 of 9
राशि
कर्क राशि-
आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। किसी भी तरह का नया व्यापार आरंभ करना चाह रहे हों अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी अवसर बेहतरीन सफलता दिलाने वाला रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं भाइयों से सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों से भी संबंध बिगड़ने न दें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग हैं।
विज्ञापन

5 of 9
राशि
सिंह राशि-
मनचाही सफलता मिलेगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान-वाहन के क्रय का भी योग। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। धर्म एवं आध्यात्म के मामलों में गहरी रूचि बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

6 of 9
राशि
कन्या राशि-
आपके भाग्य, पद और गरिमा में वृद्धि होगी। धार्मिक संगठनों, अनाथालय तथा समाजसेवी संस्थाओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। वाणी प्रखर होगी। साहस और पराक्रम की वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। जो संकल्प लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी।
विज्ञापन

7 of 9
राशि
वृश्चिक राशि
आपको इस अवधि में लाभ प्राप्त होगा। विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। दैनिक व्यापारियों के लिए तो यह समय किसी वरदान से कम नहीं है किसी भी तरह का कार्य आरंभ करना चाहें या नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो भी अवसर अनुकूल रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल होगा।

8 of 9
राशि
मकर राशि
शिक्षा प्रतियोगिता में आ रही बाधा दूर होगी। किसी भी तरह की नौकरी के लिए आवेदन करने का बेहतरीन अवसर है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग हैं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं भाइयों से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। यहां तक कि, प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

9 of 9
राशि
मीन राशि
आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति भी रुचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। किसी भी तरह का नया कार्य अथवा व्यापार आरंभ करना हो या नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो ग्रह गोचर अच्छे परिणाम देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें