फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lunar eclipes 2021: कल है साल का पहला चंद्रग्रहण, जानें किन चीजों का दान करना रहेगा लाभदायी

Tue, 25 May 2021 05:28 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
chandra grahan 2021 - फोटो : अमर उजाला
चंद्रग्रहण या फिर सूर्यग्रहण लगना एक खगोलीय घटना होती है लेकिन इसका धार्मिक महत्व भी माना जाता है। जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं और चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ने लगती हैै, तब चंद्रग्रहण होता है। इस वर्ष का पहला चंद्रग्रह 26 मई 2021 यानी कल बुधवार को लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण तीन बजकर 15 मिनट से लगेगा और शाम को छह बजकर 23 मिनट पर पूर्ण होगा। चंद्रग्रहण के दौरान पूजा-पाठ या कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दौरान दान करना विशेषफलदायी रहता है। इससे आपको ग्रहण के बुरे प्रभावों से मुक्ति मिलती है और आपको कई समस्याओं से भी छुटकारा प्राप्त होता है। तो चलिए जानते हैं कि चंद्रग्रहण के दौरान किन चीजों का दान करना रहेगा लाभदायी।
विज्ञापन

2 of 4
चंद्र ग्रहण 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला।
इसके दान से दूर होती हैं आर्थिक समस्याएं
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रग्रहण के दिन सफेद वस्तुओं का दान करना बहुत फायदेमंद रहता है। मान्यता है कि सफेद चीजों का संबंध चंद्रमा से होता है। चंद्रग्रहण के दौरान चावलों का दान करना चाहिए। मान्यता है कि इससे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आती है और आपके घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

विज्ञापन

3 of 4
चंद्र ग्रहण 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पेक्सेल्स
रोग मुक्ति के लिए करें ये दान
यदि आपके घर का कोई सदस्य सदैव बीमार रहता या फिर बीमार चल रहा है तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चांदी का दान करना चाहिए। इसके लिए एक चांदी की कटोरी लेकर उसमें चांदी का सिक्का डालकर उसमें अपनी छाया देखें और वह कटोरी एवं सिक्का दान कर दें लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि दान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को ही करना चाहिए।
विज्ञापन

4 of 4
चंद्र ग्रहण 2021
इसके दान से भी मिलता है लाभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आपके जीवन में एक के बाद एक परेशानियां आ रही हैं। संपत्ति या धन संबंधित समस्याएं बनी हुई हैं तो ग्रहण के दिन तिल का दान करना लाभप्रद रहता है। मान्यता है कि इससे आपके कार्यक्षेत्र और अन्य समस्याएं दूर होती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें