फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तरेखा शास्त्र: कलाई पर स्थित मणिबंध रेखा से जानिए अपनी आयु, मणिबंध के ये चिन्ह बनाते हैं भाग्यशाली

Sat, 06 Feb 2021 06:57 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हस्तरेखा
पौराणिक धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जबी किसी व्यक्ति का जन्म होता है उसी समय उसके भाग्य का निर्धारण हो जाता है। पृथ्वी पर जन्में हर व्यक्ति को एक न एक दिन यह शरीर त्यागना पड़ता है। कुछ लोग लंबी आयु जीते हैं तो कुछ लोग कम उम्र में ही इस संसार से विदा ले लेते हैं। कहा जाता है कि किसी भी व्यक्ति की आयु का निर्धारण उसके द्वारा किए गए कर्मों के अनुसार होता है। कोई भी व्यक्ति कितनी आयु तक जीवित रहेगा, इसके बारे में कोई सटीक तारीख नहीं बताई जा सकती है परंतु हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथों की लकीरों को देखकर व्यक्ति की आयु के बारे में भविष्यवाणी की जा सकती है। हाथ में कलाई पर स्थित मणिबंध रेखा को देखकर जाना जा सकता है कि किस व्यक्ति की आयु कितनी होगी। साथ ही मणिबंध रेखा पर बनने वाले कुछ चिन्ह भी बहुत शुभ माना जाते हैं तो चलिए जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
मणिबंध रेखा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
व्यक्ति की हथेली और कलाई जहां से जुड़ती है, वहां पर स्थित रेखा को मणिबंध रेखा या ब्रेसलेट लाइन कहा जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ में स्थ्ति जीवन रेखा से तो व्यक्ति की आयु का पता चलता ही है इसके साथ ही मणिबंध के द्वारा भी व्यक्ति की आयु के बारे में पता लगाया जा सकता है कि वह अल्पआयु है या दीर्घायु। यदि किसी की कलाई पर स्थित मणिबंध पर एक ही रेखा बनती है तो माना जाता है कि व्यक्ति की आयु कम मानी जाती है। ऐसे व्यक्तियों की आयु 25 से 26 वर्ष तक की होती है।
विज्ञापन

3 of 5
मणिबंध रेखा
यदि किसी व्यक्ति की कलाई पर दो मणिबंध रेखाएं बनती हैं तो हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि ऐसे जातक की उम्र लगभग 50 वर्ष तक होती है।

4 of 5
मणिबंध रेखा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कुछ लोगों के हाथ में तीन मणिबंध रेखाएं भी होती हैं। हस्तरेखा शास्त्र कहता है कि जिन लोगों की कलाई पर तीन मणिबंध रेखाएं बनती हैं, ऐसे जातकों लगभग 75 वर्ष तक की आयु तक जीवन जीते हैं। हस्तरेखा शास्त्र कहता है कि बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जिनकी कलाई पर चार मणिबंध रेखाएं बनती हैं। जिन लोगों के हाथ पर चार मणिबंध रेखाएं बनती हैं। ऐसे व्यक्ति दीर्घायु और संपन्न जीवन व्यतीत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मणिबंध रेखा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि किसी जातक की मणिबंध रेखा पर स्वास्तिक, द्वीप जैसे शुभ चिन्हों का निर्माण होता है। तो ऐसे में व्यक्ति का भाग्योदय होने लगता है। इसी तरह से यदि मणिबंध से कोई रेखा शनि पर्वत तक जाती है तो वह व्यक्ति सुख-सुविधाओं से परिपूर्ण जीवन व्यतीत करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें