फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष: जानिए जिस दिन हुआ आपका जन्म, उसके अनुसार कैसा होता है स्वभाव और भविष्य

Thu, 03 Dec 2020 11:18 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति की जन्म तिथि, दिन, समय और स्थान के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों का गणना करके व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में जानकारी दी जा सकती है। हर व्यक्ति के स्वभाव पर उसके जन्म के दिन के हिसाब से प्रभाव पड़ता है। ज्योतिषी के जानकारों का मानना है कि जिस वार को जातक का जन्म होता है उस वार अनुसार ही आपका स्वभाव पर भी प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष में राशि समय आदि के आधार पर भी स्वभाव आदि के बारे में बताया जाता है लेकिन आज हम जानेंगे सप्ताह में किस दिन जन्में जातक का स्वभाव कैसा होता है।
विज्ञापन

2 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
रविवार भगवान सूर्य का दिन है इसलिए इस दिन जन्में जातकों पर सूर्य का प्रभाव होने के कारण वे निर्भीक होते हैं साथ ही इस दिन जन्में जातकों का स्वभाव अत्यंत उदार भी होता है। ऐसे लोगों का व्यक्तित्व बलशाली होता है। 

विज्ञापन

3 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सोमवार का दिन चंद्रमा का का होता है। इस दिन जन्में जातक शांतिप्रिय और आध्यात्म में रुचि रखने वाले होते हैं, क्योंकि चंद्रमा शीतलता का कारक है। सोमवार के दिन जन्में जातक भावुक होते हैं इनकी वाणी में मिठास रहती है। 

4 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Instagram
मंगलवार को जन्मे व्यक्ति पर मंगल ग्रह का प्रभाव रहता है इस दिन जन्में जातकों का स्वभाव निर्भीक और निडर होता है। ये लोग न्यायप्रिय होते हैं। लेकिन मंगल की स्थिति खराब होने पर जातक का स्वभाव क्रोधी और जिद्दी हो जाता है। 
विज्ञापन

5 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बुधवार का दिन बुध ग्रह का होता है। बुध को वाकपटुता और बुद्धि का कारक माना जाता है। इस दिन जन्में जातक वाकपटुता में निपुण होते हैं। वाणी में मिठास और मुखमंडल पर आकर्षण इनकी खासियत होती है। ये लोग कला और व्यापार में भी निपुण होते हैं। लेकिन बुध की स्थिति खराब होने पर इन लोगों में कार्य को लेकर दुविधा की स्थिति बनी रहती है।
 
विज्ञापन

6 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
गुरुवार
गुरुवार को जन्मे व्यक्ति पर बृहस्पति ग्रह का प्रभाव होने के कारण इनका स्वभाव धार्मिक होता है। ये लोग स्वभाव के गंभीर लेकिन मिलनसार होते हैं और सबके हित के बारे में सोचते हैं। गुरु की स्थिति सही न होने पर ये लोग झूठ और दिखावे में फंस जाते हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
शुक्रवार
शुक्रवार को जन्मे जातकों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव रहता है। इसलिए इन लोगों को भौतिक सुख-सुविधाओं से लगाव रहता है। ये लोग कलाप्रिय और रचनात्मक होते हैं। इनका स्वभाव विनम्र रहता है ये लोग आधुनिक विचारों को महत्व देते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शनिवार 
शनिवार के दिन जन्म लेने वाले जातक पर शनि ग्रह का प्रभाव रहता है। शनिदेव न्याय के देवता हैं इसलिए शनि की शुभ दृष्टि होने पर व्यक्ति न्यायप्रिय और अपने कर्तव्य का पालन करने वाला होता है। ये लोग अपनी बात को स्पष्ट कहते हैं और अपने सिद्धांतों पर चलते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें