शिव नंदी पर सवार
भगवान शंकर और नंदी
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार नंदी बैल के बिना भगवान शिव की पूजा अधूरी मानी जाती है। इसका कारण यह भी है कि नंदी न केवल भगवान शिव के वाहन हैं बल्कि उन्हें गणों में भी श्रेष्ठ माना गया है। नंदी जी के चार पैर हिन्दू धर्म के चार स्तंभ, क्षमा, दया, दान और तप के प्रतीक माने गए हैं। इसके साथ यह अत्यंत शक्तिशाली हैं लेकिन फिर भी बहुत शांत स्वाभाव के हैं।