फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब आपके ऊपर शनिदेव होते हैं भारी, तब मिलने लगते हैं कुछ ऐसे संकेत...

Sat, 23 Jan 2021 08:10 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
शनिदेव - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह की विशेष भूमिका मानी गई है। शनिदेव को न्यायधीश का दर्जा प्राप्त है। यह व्यक्ति को उनके कर्मों के हिसाब से शुभ या अशुभ फल प्रदान करते हैं। जहां कुंडली में शनि के शुभ स्थान पर होने पर व्यक्ति को सभी तरह के सुख और वैभव प्राप्त होते हैं, तो वहीं अशुभ स्थान पर शनि व्यक्ति के जीवन में कई तरह की परेशानियां पैदा कर देते हैं। शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाले एक मात्र ग्रह हैं। यह एक राशि से दूसरी राशि में अपना स्थान बदलने में ढाई वर्षों का समय लगाते हैं। शनि जिस राशि में ढाई वर्षों तक रहते हैं फिर दोबारा उसी राशि में आने के लिए करीब 30 वर्षों के बाद ही आते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जिन जातकों के ऊपर शनि की महादशा, साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रकोप रहता है उनके जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं।
विज्ञापन

2 of 7
shanidev
शनि मौजूदा समय में मकर राशि में भ्रमण कर रहे हैं। जिनकी वजह से धनु, मकर और कुंभ राशि के जातकों पर साढ़ेसाती और मिथुन और तुला राशि के जातकों पर ढैय्या लगी हुई है। ज्योतिष शास्त्र में शनि के प्रकोप से बचने के लिए कुछ उपाय बताए जाते हैं, जिनको करने पर शनि से पीड़ित हुए लोगों को कुछ राहत मिलती है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ संकेत बताए गए है जिसकी मदद से आप यह आसानी से जान सकते हैं कि कहीं आप के ऊपर शनि का अशुभ प्रभाव तो नहीं है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही संकेतों के बारे में...
विज्ञापन

3 of 7
shani dev
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब अचानक ही आपके सिर के बाल गिरने लगे तो समझ जाना चाहिए आपके ऊपर शनि की छाया पड़नी शुरी हो गई है। ऐसे में शनि से पीड़ित जातकों को शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय जरूर करना चाहिए।

शनिदेव का नक्षत्र परिवर्तन, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा कैसा असर

4 of 7
shani dev
जब भी किसी जातक के ऊपर शनिदेव का अशुभ प्रभाव आरंभ होता है, तब उस व्यक्ति के व्यवहार और मन में कई तरह के बदलाव आने लगते हैं। उसका मन ज्यादा से ज्यादा अनैतिक तरह के कार्यों में लगने लगता है। जिसकी वजह से उसको तरह-तरह के नुकसान होने शुरू हो जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
किसी व्यक्ति के ऊपर शनि के भारी होने पर उसके स्वभाव में आलस्य और काम के टालने की आदत होने लगती है। शनि के अशुभ होने पर व्यक्ति को काम में रुकावटें आनी शुरू होने लगती है। बना-बनाया हुआ काम भी अंतिम समय में बिगड़ जाता है।
विज्ञापन

6 of 7
मकर राशि में शनि
जिन लोगों के ऊपर शनि भारी होते हैं। वे चिड़चिड़े स्वभाव के होने लगते हैं। इनके बाल, नाखून और दाढ़ी हमेशा बढ़े हुए होते हैं। इसके अलावा खाने-पीने में मांस मदिरा के प्रति रुचि बढ़ना, शनि के भारी होने का संकेत माना जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शनि का नक्षत्र परिवर्तन 2021 - फोटो : अमर उजाला
शनि के भारी होने के कुछ संकेत इस तरह के भी होते है जैसे- जूते-चप्पलों का चोरी होना। अचानक घर की दीवार का ढ़हना। अवैध प्रेम संबधों की ओर रुचि बढ़ना। अचानक से पालतू जानवर की मृत्यु होना। नौकरी या बिजनेस में अचानक से परेशानी का बढ़ना आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें