फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 27 October 2021: इन चार राशियों पर रहेगी लक्ष्मीजी की विशेष कृपा, जानिए बाकी का हाल

Wed, 27 Oct 2021 07:12 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको नौकरी में कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसके लिए आपको अपने साथियों के साथ की आवश्यकता रहेगी। आज आपकी कुछ अच्छे लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आप प्रसन्न होंगे। यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो सावधानीपूर्वक जाएं, क्योंकि इसमें आज कोई दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। व्यवसाय कर रहे जातकों को आज किसी डील के फाइनल करने से भरपूर लाभ हो सकता है।


विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्साह भरा रहेगा। आज आप जिस में कार्य को करेंगे, उसमें आपको कामयाबी अवश्य प्राप्त होगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यो के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। यदि आज आप किसी सरकारी कार्य को करें, तो उसमें अपने भाई से मदद अवश्य ले, नहीं तो आपका वह काम लंबे समय के लिए लटक सकता है। आज आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम आपको धन लाभ करवा सकता है। सायंकाल का समय आज आप मनोरंजन के कार्य में व्यतीत करेंगे।
 

4 of 13
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का यदि कोई साथी था,तो वह आज उनकी जिंदगी में वापस आ सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज आपके घर में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है, जिसके कारण परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। यदि आज आपको परिवार के किसी सदस्य पर क्रोध आये, तो उसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपका आध्यात्म के कार्यों में व्यतीत होगा। आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थियों को भी आज मानसिक व बौद्धिक भार से छुटकारा मिल सकता है। आज आप अपने व्यवसाय की किसी नई डील को शर्तों के साथ फाइनल करेंगे। यदि आज आप साझेदारी में किसी व्यापार को चलाने की सोचेंगे, तो वह भी आपको भरपूर लाभ दे सकता है। रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, उनको आज उत्तम अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने ऑफिस में किसी साथी के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम कर सकते हैं। नौकरी में आज आपको वेतन वृद्धि या प्रमोशन जैसी कोई सूचना प्राप्त हो सकती है। यदि आज कहीं धन का निवेश करें, तो बहुत ही सावधानी से करें, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।
 
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आज आप इधर-उधर की बातों व कुछ लोगों की परेशानियों को लेकर परेशान रहेंगे। यदि आज आपको अपने किसी परिजन के लिए रुपयों का इंतजाम करना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार करें। आज क्रिएटिव कार्यों की ओर आपका रुझान अत्यधिक बड़ा दिखेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी परिचित को नया वाहन खरीदने के लिए जा सकते हैं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे उधार मांगे, तो बहुत ही सोच विचार कर दे, क्योंकि उसके वापस मिलने की संभावना बहुत कम है।
 

8 of 13
राशि
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज के दिन आपके द्वारा किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। यदि आज आप अपनी संतान की पढ़ाई से संबंधित किसी कार्य को करेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, लेकिन आज आपको अपने व्यापार में किसी की बातों पर भरोसा नहीं करना है और अपना दिल और दिमाग दोनों खुले रखकर ही किसी निर्णय को लेना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो वह भविष्य में भी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
 

9 of 13
राशि
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आज आपके मन में कोई नया आईडिया आये,तो आप उसे तुरंत आगे बढ़ाएं। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपका वह आईडिया आपके काम नहीं आएगा। यदि आज आप अपने व्यापार के लिए किसी व्यक्ति अथवा किसी बैक से ऋण लेने की सोच रहे है, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगा। राजनीति के कार्यों में आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा और आप के समर्थन में भी इजाफा होगा।

10 of 13
राशि
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप व्यस्तता के कारण अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे, जिसके कारण आपका जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता हैं। यदि ऐसा होता है, तो उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। आज आप अपने घर के कुछ दैनिक खर्चा को निकालने के लिए जो कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य होगी। आज आपको ससुराल पक्ष से भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी परिजन के घर जा सकते हैं।

11 of 13
राशि
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आप अपने पिछले कुछ समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए समय निकालने की कोशिश करेंगे और उन्हें पूरा करने में सफल भी रहेंगे,लेकिन यदि आप कोई कानूनी संबंधित कार्य करना चाहते हैं, तो वह आज पूरा हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। आज यदि आप किसी संपत्ति की डील को फाइनल करेंगे, तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेगी।

12 of 13
राशि
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल लाभ देने वाला रहेगा।  आपको अपने व्यवसाय में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, तो आज आप उन्हें अपने पिताजी से साझा करेंगे और उनका समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। आज यदि आसपास की यात्रा पर जाएंगे, तो वह ही लाभदायक रहेगी, लेकिन लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान ना बनाएं। कार्यक्षेत्र में भी आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज सुबह से ही आपको शुभ समाचार सुनने को मिलते रहेंगे, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा।
 
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ सामान्य रहेगा। आज आपका व्यापार धीमी गति से चलेगा। यदि आज किसी नये कार्य को करेंगे,तो नतीजे लाभदायक मिलेंगे, लेकिन आज आप यदि किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। किसी नई डील को फाइनल करेगे, तो उसे भी कुछ समय के लिए टाल दे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें