फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holika Dahan Shubh Muhurat 2021: होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और मेष से लेकर मीन राशि के लिए उपाय

Sun, 28 Mar 2021 08:23 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 15
holi 2021 - फोटो : अमर उजाला
Holika Dahan Shubh Muhurat 2021: होली रंगो का त्योहार  29 मार्च 2021 को है, इससे पहले 28 मार्च को होलाष्टक समाप्ति के साथ होलिका दहन होगा। पूर्णिमा तिथि 28 मार्च 2021 दिन रविवार की रात में होलिका दहन किया जाएगा। भद्रा दिन में 1 बजकर 33 बजे समाप्त हो जाएगी। साथ ही पूर्णिमा तिथि रात में 12:40 तक ही व्याप्त रहेगी। शास्त्रानुसार भद्रा रहित पूर्णिमा तिथि में ही होलिका दहन किया जाता है इस कारण रात में 12:30 बजे से पूर्व होलिका दहन हो जाना चाहिए। क्योंकि रात में 12:30 बजे के बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी।
विज्ञापन

2 of 15
होलिका दहन 2021 - फोटो : अमर उजाला
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त Holika Dahan Shubh Muhurat 2021:
पंचांग के अनुसार होलिका दहन का मुहूर्त 28 मार्च को शाम 18 बजकर 37 मिनट से रात्रि 20 बजकर 56 मिनट तक रहेगा यानि 02 घंटे 20 मिनट तब होलिका दहन का मुहूर्त बना हुआ है। इसी मुहूर्त में होलिका दहन करना अत्यंत शुभ है। इस वर्ष होलिका दहन के समय भद्रा नहीं रहेगी।
 
विज्ञापन

3 of 15
होलिका दहन 2021: होलिका दहन का शुभ मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला
होलिका दहन के दिन बन रहे ये शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 07 मिनट से दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक।
अमृत काल - सुबह 11 बजकर 04 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक।
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 50 मिनट से सुबह 05 बजकर 38 मिनट तक।
सर्वार्थसिद्धि योग - सुबह 06 बजकर 26 मिनट से शाम 05 बजकर 36 मिनट तक। इसके बाद शाम 05 बजकर 36 मिनट से 29 मार्च की सुबह 06 बजकर 25 मिनट तक।
अमृतसिद्धि योग - सुबह 05 बजकर 36 मिनट से 29 मार्च की सुबह 06 बजकर 25 मिनट तक।

4 of 15
राशि
राशि के अनुसार करें होली की पूजा
मेष-
होलिका दहन खैर या खादिर की लकड़ी से करें ऐसा करने से मानसिक परेशानियों से निजात मिलेगी। साथ में गुड़ की आहुति भी दें।

 
विज्ञापन

5 of 15
राशि
वृष- गूलर की लकड़ी से होलिका दहन करें और चीनी से आहति दें। बाधाएं दूर होंगी।

 
विज्ञापन

6 of 15
मिथुन
मिथुन- अपामार्ग और गेंहू की बाली से हालिका दहन करें और कपूर से आहुति दें।
विज्ञापन

7 of 15
राशि
कर्क- पलाश की लकड़ी से होलिका दहन करें और लोहबान से आहुति दें। नौकरी और करियर से जुड़ा शुभ सामाचार मिलेगा।

8 of 15
राशि
सिंह - मदार की लकड़ी से होलिका दहन करें और गुड की आहुति देकर  पितरों को जरूर याद करें।  व्यापार से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी।

 

9 of 15
राशि
कन्या - अपामार्ग की लकड़ी से होलिका दहन करें और कपूर की आहुति दें। इसके साथ ही सभी देवी देवताओं का स्मरण भी करें। कार्यक्षेत्र में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी।
 

10 of 15
राशि
तुला - होलिका दहन में गूलर की लकड़ी जलाएं और कपूर की आहुति दें। जीवन की परेशानियों से निजात मिलेगी।
 

11 of 15
राशि
वृश्चिक- खैर की लकड़ी से हालिका दहन करें और गुड़ की आहुति दें। लाभ मिलेगा।

 

12 of 15
राशि
धनु- पीपल की लकड़ी से होलिका दहन करें और जौ व चना की आहुति दें। साथ में भगवान विष्णु की पूजा भी करें।

13 of 15
राशि
मकर - होलिका दहन शमी की लकड़ी से करें और तिल की आहुति दें। आपके जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होंगी।
 

14 of 15
राशि
कुंभ - शमी की लकड़ी से होलिका दहन करें और तिल की आहुति दें।
विज्ञापन

15 of 15
राशि
मीन- पीपल की लकड़ी से होलिका दहन करें और जौ व चना की आहुति दें। इसके बाद पितरों का आभार व्यक्त करें। आपकी सभी स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी दूर हो जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें