फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2021 में इन मंत्रों के जप से दूर करें ग्रहों के दोष और पाएं सुख-समृद्धि

Tue, 29 Dec 2020 11:24 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
navgrah - फोटो : अमर उजाला
नया साल 2021 अब शुरू होने वाला है। नया साल नया जोश, नई उमंग और सुख समृद्धि लेकर आए, घर-परिवार में खुशियां और सकारात्मकता बनी रहे इसके लिए ज्योतिष के कुछ उपाय बहुत ही कारगर साबित हो सकते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार व्यक्ति के सभी प्रकार के सुख और परेशानियों का सीधा संबंध कुंडली में मौजूद नौ ग्रहों से होता है। कुंडली में मौजूद कुछ ग्रह शुभ फल देते हैं तो कुछ अशुभ। जिन जातकों की कुंडली में ग्रहों से संबंधित कोई दोष है तो इनको दूर करने के लिए और शुभ फल प्राप्त करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं।  साल 2021 आपके लिए सभी तरह की खुशियां लेकर आए इसके लिए आइए जानते हैं सभी 9 ग्रहों से जुड़े कुछ उपाय... 

सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021:

मेष राशिफल 2021 | वृषभ राशिफल 2021 

मिथुन राशिफल 2021 | कर्क राशिफल 2021
 

सिंह राशिफल 2021 | कन्या राशिफल 2021 

तुला राशिफल 2021 | वृश्चिक राशिफल 2021 

धनु राशिफल 2021मकर राशिफल 2021 

कुंभ राशिफल 2021 मीन राशिफल 2021

विज्ञापन

2 of 10
surya puja
सूर्य
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सभी 9 ग्रहों में सूर्य का विशेष महत्व होता है। व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और मान-सम्मान सूर्य देव की कृपा से मिलती है।कुंडली में ग्रहों का राजा यदि सूर्य प्रबल हैं, तो जातक राजा, मंत्री, सेनापति, प्रशासक, मुखिया, धर्म संदेशक आदि बनाता है। लेकिन यदि सूर्य कुंडली में कमजोर हैं तो वह शारीरिक तथा सफलता की दृष्टि से बड़ा ही खराब परिणाम देते हैं। सूर्य संबंधी दोषों को दूर करने और सूर्य का शुभ प्रभाव पाने के लिए प्रतिदिन उगते सूर्य का दर्शन एवं उन्हें 'ॐ घृणि सूर्याय नम:' कहते हुए जल अर्पित करना चाहिए। प्रतिदिन सूर्य को जल देने के पश्चात लाल आसन में बैठकर पूर्व दिशा में मुख करके निम्न मंत्र का 108 बार जप करें-

''एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते।
अनुकम्पय मां भक्त्या गृहणाध्र्य दिवाकर।।''
विज्ञापन

3 of 10
super moon 2020 - फोटो : ANI
चंद्रमा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रहों में चंद्रमा को माता और मन का कारक माना जाता है। कुंडली में चन्द्र ग्रह की अशुभता के कारण घर में कलह, मानसिक विकार, माता-पिता की बीमारी, दुर्बलता, धन की कमी जैसी समस्याएं सामने आती हैं। चंद्र देव की शुभता पाने और उनसे जुड़े दोष दूर करने के लिए जितना ज्यादा हो सके साफ-सफाई पर ध्यान दें। चंद्र दोष को दूर करने और उनकी कृपा पाने के लिए चंद्र देवता के निम्न मंत्रों का जाप काफी शुभ और असरकारक साबित होता है।
ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:।।
ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:।।

 

4 of 10
मंगल के उपाय
मंगल 
अदम्य साहसी और पराक्रमी पृथ्वी पुत्र मंगल को ग्रहों का सेनापति माना गया है। वैदिक ज्योतिष के मुताबिक किसी भी व्यक्ति में ऊर्जा का प्रवाह बनाए रखने के लिए मंगल दोष के प्रभाव को दूर करना अत्यंत आवश्यक होता है। शनि की तरह मंगल ग्रह की अशुभता से आमतौर पर लोग डरते हैं। मंगल देवता की कृपा पाने और उससे जुड़े दोष को दूर करने के लिए इस मंत्र का जाप करें...
ॐ अं अंगारकाय नम:।
धरणीगर्भसंभूतं विद्युत्कांति समप्रभम्। 
कुमारं शक्तिहस्तं च भौममावाह्यम्। 
विज्ञापन

5 of 10
mercury transit
बुध 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध बुद्धि, व्यापार, त्वचा एवं धन का ग्रह है। बुध ग्रह का रंग हरा है। वह नौ ग्रहों में शारीरिक रूप से सबसे कमजोर और बौद्धिक रूप में सबसे आगे है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति के लिए बुधदेव की कृपा और शुभता अत्यंत जरूरी है। यदि आपकी कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है या फिर नीच का हो तो आप बुध ग्रह की शुभता पाने के लिए बुध के बीज मंत्र का जाप करें।

'ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय् नम:।।
 
विज्ञापन

6 of 10
jupiter
बृहस्पति 
ज्योतिष शास्त्र में देवताओं के गुरु बृहस्पति को एक शुभ देवता और ग्रह माना गया है। बृहस्पति के शुभ प्रभाव से सुख, सौभाग्य, लंबी आयु, धर्म लाभ आदि मिलता है। आमतौर पर देवगुरु बृहस्पति शुभ फल ही प्रदान करते हैं, लेकिन यदि कुंडली में यह किसी पापी ग्रह के साथ बैठ जाएं तो कभी-कभी अशुभ संकेत भी देने लगते हैं। ऐसे में बृहस्पति की कृपा पाने और इनसे जुड़े दोष को दूर करने के लिए रोज तुलसी या चंदन की माला से 'ॐ बृं बृहस्पतये नमः' का 108 बार जप अवश्य करे।

देवानां च ऋषीणां च गुरुं कांचनसंनिभम्। 
बुद्धिभूतं त्रिलोकशं तं नमामि बहस्पतिम्।।
विज्ञापन

7 of 10
Best astro remedies for Venus
शुक्र 
ज्योतिष में शुक्र ग्रह को  भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना गया है। शुक्र ग्रह से ही किसी जातक के जीवन में स्त्री, वाहन, धन आदि का सुख सुनिश्चित होता है। कुंडली में शुक्र मजबूत होने पर इन सभी सुखों की प्राप्ति होती है लेकिन अशुभ होने पर तमाम तरह के आर्थिक कष्टों का सामना करना पड़ता है। दांपत्य जीवन के सुख का अभाव रहता है। शुक्र ग्रह की शुभता पाने के लिए इस मंत्र का जाप करें।

ॐ शुं शुक्राय नम:। 

8 of 10
shani transit 2020
शनि
कुंडली में शनि का प्रभाव जितना मारक होता है उतना ही शुभफल प्रदान करने वाला होता है। शनि कर्म के देवता हैं और आपके किए गए कार्य का फल जरूर देते हैं। यदि आपकी कुंडली में शनि दोष है तो आप उसे दूर करने के लिए सबसे पहले अपने अपने व्यवहार में जरूर परिवर्तन लाएं। विशेष रूप से अपने माता-पिता का सम्मान और उनकी सेवा करें। साथ ही शनिदेव से जुड़े मंत्रों का जाप करें। शनिदेव के ये मंत्र काफी प्रभावी है। शनिदेव को समर्पित इस मंत्र को श्रद्धा के साथ जपने से निश्चित रूप से आपको लाभ होगा।

ॐ शं शनैश्चराय नमः।
ॐ प्रां प्रीं प्रौ सं शनैश्चराय नमः।
 

9 of 10
2021 में राहु - फोटो : अमर उजाला
राहू 
कुंडली में राहु और केतु छाया ग्रह हैं। कुंडली में यदि राहु अशुभ स्थिति में है तो व्यक्ति को आसानी से सफलता नहीं मिल पाती है और परेशानियां बनी रहती है। कुंडली में इस ग्रह को राहु के दोष को दूर करने के लिए इसके मंत्र का जाप करने पर शुभ फल प्राप्त होते हैं। 

'ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं स: राहवे नम:'।

सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021:

मेष राशिफल 2021 | वृषभ राशिफल 2021 

मिथुन राशिफल 2021 | कर्क राशिफल 2021
 

सिंह राशिफल 2021 | कन्या राशिफल 2021 

तुला राशिफल 2021 | वृश्चिक राशिफल 2021 

धनु राशिफल 2021मकर राशिफल 2021 

कुंभ राशिफल 2021 मीन राशिफल 2021

विज्ञापन

10 of 10
राहु-केतु राशि परिवर्तन
केतु 
केतु ग्रह के दोष के कारण अक्सर व्यक्ति भ्रम का शिकार होता है। जिसके कारण उसे तमाम परेशानियां झेलनी पड़ती है। केतु के दुष्प्रभाव से बचने के लिए सबसे पहले आप अपने बड़े-बुजुर्ग की सेवा करना प्रारंभ कर दें। साथ में केतु के इन मंत्रों का जप करें।
ॐ कें केतवे नम:।

सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021:

मेष राशिफल 2021 | वृषभ राशिफल 2021 

मिथुन राशिफल 2021 | कर्क राशिफल 2021
 

सिंह राशिफल 2021 | कन्या राशिफल 2021 

तुला राशिफल 2021 | वृश्चिक राशिफल 2021 

धनु राशिफल 2021मकर राशिफल 2021 

कुंभ राशिफल 2021 मीन राशिफल 2021

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें