फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Halharini Amavasya 2021 Date: कब है हलहारिणी अमावस्या, सुखी जीवन के लिए इस दिन राशि के अनुसार करें दान-पुण्य

Fri, 25 Jun 2021 06:46 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
हलहारिणी अमावस्या 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
Halharini Amavasya 2021 Date: हिन्दू धर्म में हलहारिणी अमावस्या तिथि बड़ा महत्व है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह की अमावस्या को हलहारिणी अमावस्या कहते हैं। इसे अषाढ़ी अमावस्या भी कहा जाता है। हलहारिणी अमावस्या के दिन हल और खेती में उपयोग होने वाले उपकरणों की पूजा की जाती है। किसान विधि-विधान से हल पूजन करके ईश्वर से फसल हरी-भरी बनी रहने की कामना करते हैं। इसके साथ ही अमावस्या का दिन पितरों का श्राद्ध करने के लिए अत्यंत शुभ दिन होता है। इसलिए पितरों के तर्पण हेतु हलहारिणी अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान एवं दान-पुण्य किया जाता है। इस साल हलहारिणी अमावस्या 9 जुलाई को पड़ रही है। यह तिथि 9 जुलाई को सुबह 05 बजकर 16 मिनट से प्रारंभ होगी जो 10 जुलाई को सुबह 06 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगी। हल हारिणी अमावस्या के दिन आप अपनी राशि के अनुसार, इन चीजों का दान-पुण्य कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि
अमावस्या के दिन किसी भैरव मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें। ये उपाय आपकी जिंदगी में खुशियों के रंग भर देगा।
विज्ञापन

3 of 13
वृष राशि
अमावस्या के दिन इत्र का प्रयोग जरूर करें। साथ ही कन्याओं को सफेद रंग की मिठाई खिलाएं। ऐसा करने से आप अपने कार्यक्षेत्र में सफल हो सकते हैं।

4 of 13
मिथुन राशि
अमावस्या के दिन माता अथवा बहन के समान किसी महिला को हरे वस्त्र का दान करना चाहिए। संभव हो तो इस दिन किन्नरों का आशीर्वाद जरूर लें और जरूरतमंद को हरी मूंग की दाल दान करें।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि
अमावस्या के दिन किसी गरीब और असहाय व्यक्ति को सफेद रंग के वस्त्रों का दान करें। यह उपाय आपको कामयाबी दिलाने में कारगर होगा।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि
अमावस्या के दिन सूर्योदय के समय सूर्य देवता को जल चढ़ाएं और गरीबों में गेहूं दान करें। ऐसा करने से नए साल में आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि
अमावस्या के दिन जानवरों को हरे रंग का चारा खिलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

8 of 13
तुला राशि
अमावस्या के दिन कन्याओं को खीर का दान करना चाहिए। यह उपाय करने से आपको ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।

9 of 13
वृश्चिक राशि
अमावस्या के दिन गुड़ और चना बंदरों को खिलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके शत्रुओं का नाश होगा और आप भयमुक्त रहेंगे।

10 of 13
धनु राशि
अमावस्या के दिन किसी मंदिर में चने की दाल दान करें और माथे पर पीले चंदन अथवा हल्दी का तिलक जरूर लगाएं। ऐसा करने से आपको समस्त प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी।

11 of 13
मकर राशि
अमावस्या के दिन गरीब और बेसहारे लोगों को कंबल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी नौकरी में आ रही सभी तरह की परेशानियां दूर होंगी।

12 of 13
कुंभ राशि
अमावस्या के दिन काली उड़द की दाल दान और काले वस्त्रों का दान करें। ऐसा करने से आपके बिजनेस में आ रही सभी तरह की परेशानी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि
अमावस्या के दिन हल्दी और बेसन की मिठाई का दान करें। ऐसा करने से आपके जीवन में कभी भी धन की कोई कमी नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें