हिंदू धर्म में शादी से पहले लड़का और लड़की की कुंडली को मिलाया जाता है। योग जब सही बनते हैं, उसके बाद ही विवाह को तय किया जाता है और शादी की दिन तारीख पड़ती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशियों का शादीशुदा जीवन में काफी महत्व होता है। अगर ठीक नक्षत्र या राशि की लड़की किसी लड़के को मिल जाए, तो उसका जीवन आनंद से भर जाता है। भविष्य में ऐसे व्यक्ति को खूब तरक्की मिलती है। उसका पारिवारिक जीवन काफी खुशहाल हो जाता है। व्यक्ति को हर एक पड़ाव पर उसकी पत्नी का साथ मिलता है। ऐसी लड़की अपने पति से बहुत प्यार करती है और उनका काफी ध्यान रखती है। इन राशियों में जन्मीं लड़कियों के अंदर रिश्तों को निभाने के गुण कूट-कूट कर भरे होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उन राशियों की लड़कियों के बारे में जो शादीशुदा जीवन में अपने पतियों का जीवन भर साथ देती हैं और उनसे खूब प्यार करती हैं।