फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचाही नौकरी दिलाते हैं ज्योतिष के ये दस उपाय, जरूर करें

Wed, 22 Jul 2020 12:44 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
नौकरी पाने के उपाय - फोटो : सोशल मीडिया
ज्योतिष शास्त्र में बताए गए नौकरी पाने के उपाय बेहद कारगर होते हैं। मनचाही नौकरी आखिर कौन नहीं चाहता है। लेकिन बढ़ती आबादी के कारण मनचाही नौकरी तो छोड़िए, सामान्य नौकरी पाना भी मुश्किल हो गया है। फिर चाहें वह सार्वजनिक क्षेत्र में हो या फिर निजी क्षेत्र में हो। लेकिन ज्योतिष में दिए गए नौकरी पाने के आसान उपाय से आप नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं दस उपाय जो आपको दिलाएंगे मनचाही जॉब।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
सुबह-सुबह पक्षियों को दाना खिलाने से भी नौकरी मिलने में आ रही अड़चनें दूर होती हैं। पक्षियों को रोजाना सात प्रकार के अनाज मिलाकर दाना डालें। यह उपाय नौकरी दिलाने में काफी कारगर माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
इंटरव्यू में जाने से पहले एक नींबू लें और उसके ऊपर चारों दिशाओं में चार लौंग गाड़ दें। इसे लेकर 'ॐ श्री हनुमंते नम:' मंत्र का जाप 108 बार करें और फिर अपने पास रख लें। जब भी इंटरव्यू में जाएं, ऐसा करें और नींबू अपने साथ ले जाएं। नौकरी जल्द मिलेगी।

4 of 11
नौकरी पाने के उपाय - फोटो : फाइल फोटो
अच्छी नौकरी के लिए बजरंग बली की पूजा करें। अपने घर में हनुमान भगवान की ऐसी तस्वीर लगाएं जिसमें उनका उड़ता हुआ चित्र हो। रोजाना उनकी पूजा करें, आपकी समस्त अड़चनें खत्म हो जाएंगी और जल्द ही नौकरी लगेगी।
विज्ञापन

5 of 11
नौकरी - फोटो : pixabay
इंटरव्यू में जाते वक्त गाय को गुड़ चना या आटे के पेड़े में गुड़ रखकर खिलाने से भी नौकरी की संभावनाएं प्रबल होती हैं। ध्यान रहे कि आप अपने हाथों से गाय को यह खिलाएं, तभी इसका फल मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 11
नौकरी पाने के उपाय - फोटो : BBC
जिस दिन इंटरव्यू हो, उस दिन सूर्योदय से पहले स्नान कर लें। स्नान के पानी में थोड़ी सी पिसी हल्दी मिला लें। इसके बाद भगवान के सामने 11 अगरबत्ती जला कर अपनी इच्छा कहें। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होगी।
विज्ञापन

7 of 11
शनि देव - फोटो : अमर उजाला
हर शनिवार शनि देव की पूजा करेंगे तो जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर होंगी। हर शनिवार उनकी पूजा करते हुए 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का 108 बार जाप करें। आपकी राशि में जितनी बाधाएं हैं, सभी दूर होंगी और नौकरी शीघ्र मिलेगी।

8 of 11
सूर्य उपासना - फोटो : सोशल मीडिया
जिस दिन इंटरव्यू हो, उस दिन सूर्योदय से पहले स्नान कर लें। स्नान के पानी में थोड़ी सी पीसी हल्दी मिला लें। इसके बाद भगवान के सामने 11 अगरबत्ती जला कर अपनी इच्छा कहें। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होगी।

9 of 11
job - फोटो : Pixabay
इंटरव्यू देने से पहले घर से दही और चीनी खाकर निकलें। घर से निकलते समय अपना दायां पैर आगे रखें। बड़े-बुजुर्गों की कही ये बात वाकई कारगार है।

10 of 11
डॉक्टर-इंजीनियर - फोटो : अमर उजाला
जब भी इंटरव्यू देने जाना हो, उस दिन हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें। आप इंटरव्यू में सफल होकर ही लौटेंगे।
विज्ञापन

11 of 11
नौकरी पाने के उपाय - फोटो : social media
नौकरी पाने के लिए महीने के पहले सोमवार को सफेद कपड़े में काले चावल बांध कर मां काली को अर्पित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें