फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री मंत्र के ये पांच फायदे जानकर आप भी प्रतिदिन करने लगेंगे इस मंत्र का जाप

Mon, 19 Apr 2021 10:11 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
gayatri mantra
गायत्री मंत्र अन्य कई मंत्रों से ज्यादा प्रभावशाली माना गया है। शास्त्रों में भी इस मंत्र में को बहुत शक्तिशाली बताया गया है। इस मंत्र का जाप करने के लिए किसी विशेष समय की आवश्यकता नहीं होती है। फिर भी इस मंत्र का जाप एक समय और नियम के अनुसार किया जाए तो यह एक ऐसा मंत्र है जिसमें हर समस्या का निदान छुपा हुआ है। इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को मानसिक शांति, के साथ जीवन में खुशियों का संचार होता है। यह अत्याधिक लाभकारी मंत्र है। तो चलिए जानते हैं गायत्री मंत्र जाप का सही समय, अर्थ और फायदे...
विज्ञापन

2 of 8
gayatri mantra
गायत्री मंत्र का जप का पहला समय 
 
गायत्री मंत्र का जाप प्रात:काल, सूर्योदय से थोड़ी देर पहले मंत्र जप शुरू करना चाहिए।
 
गायत्री मंत्र का जप दोपहर के समय भी किया जा सकता है।
 
संध्या के समय गायत्री मंत्र का जाप सूर्यास्त के कुछ देर पहले मंत्र जप आरंभ कर देना चाहिए और सूर्यास्त के कुछ समय बाद तक जप करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 8
gayatri mantra
गायत्री मंत्र और उसका अर्थ
गायत्री मंत्र:- ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।
 
अर्थात .. उस प्राणस्वरूप, दुःखनाशक, सुखस्वरूप, श्रेष्ठ, तेजस्वी, पापनाशक, देवस्वरूप परमात्मा को हम अपने अन्तःकरण में धारण करें। वह परमात्मा हमारी बुद्धि को सन्मार्ग की ओर प्रेरित करे।

4 of 8
Gayatri Mantra
विद्यार्थियों के लिए गायत्री मंत्र का जाप बहुत फायदेमंद होता है। इस मंत्र के जाप से मन एकाग्र होता है और ज्ञान में वृद्धि होती है। जो लोग शिक्षा में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 8
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
माना जाता है कि गायत्री मंत्र का जाप करन से जीवन में उत्साह एवं सकारात्मकता आती है और व्यक्ति खराब से खराब परिस्थिति को भी बहुत आसानी से धैर्यपूर्वक पार कर लेता है। इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति सन्मार्ग की ओर प्रेरित होकर धर्म और सेवा जैसे कार्य करने लगता है। इस मंत्र के जप से जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है।
विज्ञापन

6 of 8
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि किसी व्यक्ति को बहुत अधिक क्रोध आता है तो गायत्री मंत्र का जाप बहुत लाभदायक रहता है। इस मंत्र के जाप से मानसिक शांति मिलती है और व्यक्ति का क्रोध धीरे धीरे शांत होने लगता है। 
विज्ञापन

7 of 8
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
माना जाता है कि गायत्री मंत्र के नियमित जाप से सिद्धियां प्राप्त की जा सकती हैं। यह सफलता प्रदान करने वाला मंत्र है। यदि आपके कार्यों में बाधाएं आ रही हैं और सफलता प्राप्त नहीं हो रही है तो गायत्री मंत्र का जाप करना फायदेमंद रहता है।
विज्ञापन

8 of 8
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
गायत्री मंत्र के नियमित जप से कई तरह की व्याधियों से राहत मिलती है। इसका जाप करने से चेहरे पर चमक आती है और शरीर निरोगी बनता है। इस मंत्र के जाप से नेत्रों में तेजी आती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें