फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganga Saptami: जीवन की तमाम परेशानियों को दूर करता है गंगाजल, जानिए गंगा सप्तमी पर इसके अचूक उपाय

Sun, 08 May 2022 11:55 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Gangajal Ke Upay - फोटो : iStock
Gangajal Ke Upay: हिंदू धर्म गंगा नदी को सबसे पवित्र माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गंगा जी के दर्शन मात्र से मनुष्य को सभी तरह की कष्टों से मुक्ति मिलती है। वहीं गंगाजल के स्पर्श मात्र से स्वर्ग की प्राप्ति होती है। ज्योतिष के जानकारों की मानें तो गंगाजल में ऐसी शक्तियां है जो मनुष्यों के द्वारा जाने-अनजाने में हुए तमाम पापों को नष्ट कर सकती है। हिंदू धर्म में गंगाजल का बहुत महत्व माना गया है। जन्म से लेकर मृत्यु तक सभी अनुष्ठानों में मां गंगा के जल का प्रयोग किया जाता है। कहा जाता है कि जिस स्थान पर गंगाजल रखा हो वहां सकारात्मकता वास होता है। सिर्फ यही नहीं गंगाजल के कुछ उपाय से जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति पाई जा सकती है। आज हम आपके लिए गंगाजल से जुड़े कुछ ज्योतिष उपाय लेकर आए हैं। तो चलिए आज जानते हैं गंगाजल के उपायों के बारे में.... 
विज्ञापन

2 of 6
Ganga Saptami 2022 - फोटो : iStock
यदि आपके घर में नकारात्मकता बढ़ गई है और हमेशा क्लेश का वातावरण बना रहता है, तो इसके लिए प्रतिदिन पूजा के बाद अपने पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। इससे घर की सारी नकारात्मकता दूर हो जाती है और घर में सकारात्मकता आती है। एक बात का भी ध्यान रखें की गंगाजल को हमेशा मंदिर में ही रखें। 
विज्ञापन

3 of 6
Ganga Saptami 2022 - फोटो : iStock
ज्योतिष के अनुसार, कई बार ग्रहों की स्थिति कमजोर होने की वजह से भी जीवन में कई परेशानियां आने लगती हैं। ऐसे में आप प्रत्येक सोमवार को शिव जी का पूजन करें और गंगाजल से अभिषेक करें। साथ ही शनिवार को एक पात्र में पानी लेकर उसमें थोड़ा सा गंगाजल डालकर पीपल की जड़ में अर्पित करें। इससे आपको ग्रह दोष के कारण होने वाली समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

4 of 6
Ganga Saptami 2022 - फोटो : iStock
यदि घर में छोटे बच्चे को किसी की बुरी नजर लग गई है तो उसपर गंगाजल के छींटे मारने चाहिए। इससे नजरदोष का प्रभाव दूर होता है। हालांकि बच्चा ज्यादा रो रहा है तो डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
Ganga Saptami 2022 - फोटो : iStock
अक्सर लोगों के साथ ऐसा होता है कि रात्रि में सोते समय अचानक से नींद खुल जाती है या फिर सोते समय बुरे सपने आते हैं तो सोने से पहले बिस्तर पर थोड़ा सा गंगाजल छिड़क लें। इससे आपको अच्छी नींद आएगी और बुरे स्वप्न से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ganga Saptami 2022 - फोटो : iStock
यदि बहुत मेहनत और प्रयास करने के बाद भी तरक्की और सफलता प्राप्त नहीं हो रही है तो इसका एक कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। इसके लिए एक पीतल की बोतल या फिर लोटे में गंगाजल भरकर उत्तर पूर्व दिशा में रखें। इससे सकारात्मकता बढ़ने लगती है और तरक्की के रास्ते खुलते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें