Chandra Grahan 2022 : सूर्य ग्रहण के बाद अब चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। 16 मई को साल 2022 का पहला चंद्रग्रहण लगेगा। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा होगी। 16 मई को वैशाख पूर्णिमा की तिथि, विशाखा नक्षत्र और वृश्चिक राशि में चंद्र ग्रहण लगेगा। यह चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण परिघ योग में मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं में चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व होता है। यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। भारतीय समय के अनुसार 16 मई को सुबह 08 बजकर 59 मिनट से शुरू होकर सुबह 10 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। साल 2022 का पहला चंद्रग्रहण 16 मई को पूर्णिमा तिथि पर लगेगा। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में भगवान बुद्ध को भगवान विष्णु का नौवां अवतार माना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान, दान और ध्यान करने का विशेष महत्व होता है।