फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके सोये भाग्य को जगाएंगे फेंगुशई के उपाय, नौकरी-व्यापर में होगी खूब तरक्की

Thu, 08 Oct 2020 06:29 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
feng shui tips
Feng Shui Tips for Good Luck: आपके सोये हुए भाग्य को चमकाने में फेंगशुई के उपाय बेहद मददगार साबित हो सकते हैं। फेंगशुई चीन की धार्मिक किताब 'टायो' पर आधारित ज्ञान है। इसमें इस बात का विचार किया है कि किस तरह से ऊर्जा का प्रभाव सकारात्मक और नकारात्मक होता है और प्राकृतिक शक्तियां किस प्रकार जीवन पर व्यापक प्रभाव डालती हैं। फेंगशुई आइटम नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने के लिए बेहद कारगर होते हैं। इन्हें घर में लगाने से अनेक फायदे होते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
feng shui tips
क्रिस्टल पिरामिड का महत्व
फेंगशुई में क्रिस्टल पिरामिड का बड़ा महत्व माना जाता है। यह फेंगशुई का एक चमत्कारिक आइटम है जो घर एवं ऑफिस की सारी नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त कर देता है। अगर घऱ में सदस्य अक्सर बीमार रहते हैं या धन मार्ग में किसी तरह की रुकावट आती है तो इसे लगाने से वह समस्या दूर हो जाती है। 
विज्ञापन

3 of 7
feng shui - फोटो : feng shui
लाफिंग बुद्धा
व्यापार में तरक्की पाने के लिए के लिए अपने कार्यालय में धातु से बनी मूर्ति को रखना फेंग शुई में अच्छा माना जाता है। इसके प्रभाव से व्यापार में खूब तरक्की होती है। घाटे में चल रहे व्यापार में भी खूब फायदा होता है।

4 of 7
feng shui tips
मछलियों के जोड़े
फेंगशुई में मछलियों के जोड़े को घर पर टांगने से धन में इजाफा होता है। यह शुभ और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। अगर आपको आर्थिक परेशानी हो रही है तो यह उपाय आपके लिए बेहद ही मददगार साबित होगा।
विज्ञापन

5 of 7
फेंगशुई टिप्स
तीन टांगो वाला मेढ़क
तीन टांगों वाला मेंढक फेंग शुई का बेहतरीन आइटम है। फेंग शुई में बहुत भाग्यशाली माना जाता है। यह मेंढक अपने मुंह में सिक्के लिए हुए होता है। इसे अपने घर के भीतर मुख्य दरवाजे के आसपास रखना चाहिए। घर पर इसे रखने से वास्तु दोष दूर होने के साथ घर में तरक्की होती है। 
विज्ञापन

6 of 7
feng shui - फोटो : feng shui
विंड चाइम
घर के मुख्य दरवाजे पर फेंग शुई विंड चाइम लटकाना चाहिए। इसे लटकाने से घर पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है जिससे धन का आगमन बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
feng shui - फोटो : feng shui
बांस के पौधे
फेंग शुई में बांस के पौधे का विशेष महत्व होता है। चीनी वास्तु शास्त्र में इसे सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। बांस के पौधे को अपने मुख्य कमरे के पूर्वी हिस्से में लगाना शुभ होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें