फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेंगशुई टिप्स: घर में खुशहाली बनाए रखनी है तो बेडरूम की इन गलतियों से बचें, आज ही करें ये बदलाव

Sun, 22 Nov 2026 01:35 PM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Bedroom Feng Shui Tips: बेडरूम घर का सबसे निजी और आरामदायक हिस्सा होता है, जहां व्यक्ति दिनभर की थकान मिटाने के साथ सुकून के पल बिताता है। ऐसे में इस जगह का माहौल सकारात्मक होना बेहद जरूरी माना जाता है। फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में रखी कुछ चीजें नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा दे सकती हैं, जिसका असर घर की सुख-शांति और रिश्तों पर पड़ सकता है। 

विज्ञापन
1 of 5
बेडरूम से जुड़े फेंगशुई उपाय - फोटो : Amar Ujala
Feng Shui Tips For Bedroom In Hindi: फेंगशुई एक प्राचीन चीनी पद्धति है, जिसमें घर के वातावरण को सकारात्मक और संतुलित बनाए रखने के लिए कई नियम बताए गए हैं। मान्यता है कि घर में मौजूद चीजों की सही व्यवस्था से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बेहतर हो सकता है। खासतौर पर बेडरूम का माहौल व्यक्ति की मानसिक शांति और रिश्तों पर असर डालता है। ऐसे में फेंगशुई के कुछ नियमों का ध्यान रखना जरूरी माना जाता है। आइए जानते हैं बेडरूम में रखी ऐसी कौन-सी चीजें हैं, जिन्हें फेंगशुई के अनुसार अशुभ माना जाता है और जिन्हें घर में रखने से बचना चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बेडरूम से जुड़े फेंगशुई उपाय - फोटो : Ai Generated
धारदार सामान या झाड़ू
बेडरूम में चाकू, छुरी और कैंची जैसी धारदार चीजें रखने से बचना चाहिए। मान्यता है कि इन वस्तुओं से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है और परिवार के सदस्यों के बीच तनाव या झगड़े की स्थिति बन सकती है। यदि इन्हें रखना जरूरी हो, तो किसी अलमारी या बंद ड्रॉअर में रखें। इसके अलावा, बेडरूम में झाड़ू रखना भी शुभ नहीं माना जाता है। फेंगशुई मान्यताओं के अनुसार, इससे आर्थिक परेशानियां और रिश्तों में अनबन हो सकती है। इसलिए इन सभी चीजों को बेडरूम के बजाय स्टोर रूम जैसी किसी अलग जगह पर रखना बेहतर माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
बेडरूम से जुड़े फेंगशुई उपाय - फोटो : Ai Generated
जूते-चप्पल
फेंगशुई के अनुसार, बेडरूम में जूते-चप्पल रखना भी अच्छा नहीं माना जाता है। मान्यता है कि इससे कमरे का सकारात्मक वातावरण प्रभावित हो सकता है और व्यक्ति की सोच पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इसके अलावा, बेडरूम में जूते-चप्पल रखने से वैवाहिक जीवन में भी तनाव और पति-पत्नी के बीच मनमुटाव बढ़ने की आशंका मानी जाती है। इसलिए जूते-चप्पलों को बेडरूम के बजाय घर के बाहर या किसी निर्धारित रैक में रखना चाहिए।



फेंगशुई टिप्स: धन-समद्धि के लिए घर में रखें फेंगशुई की ये 6 चीजें, खुल जाएंगे तरक्की और खुशहाली के रास्ते

4 of 5
बेडरूम से जुड़े फेंगशुई उपाय - फोटो : Ai Generated
एक्वेरियम
बेडरूम में फाउंटेन या एक्वेरियम जैसी पानी से जुड़ी चीजें रखने से बचना चाहिए। मान्यता है कि इन्हें बेडरूम में रखने से आर्थिक परेशानियां और रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। वहीं, एक्वेरियम को घर के लिविंग रूम में रखना शुभ माना जाता है। फेंगशुई मान्यताओं के अनुसार, इसे उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से धन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए एक्वेरियम के लिए बेडरूम के बजाय लिविंग रूम को बेहतर स्थान माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेडरूम से जुड़े फेंगशुई उपाय - फोटो : Ai Generated
पूजा घर 
घर में पूजा स्थल को सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। वास्तु और फेंगशुई के अनुसार, बेडरूम में मंदिर या पूजा घर बनाना उचित नहीं माना जाता है। दरअसल, बेडरूम आराम और विश्राम के लिए होता है, जबकि पूजा स्थल को आध्यात्मिक ऊर्जा और पवित्रता का केंद्र माना जाता है। 
मान्यता है कि दोनों स्थानों की ऊर्जा अलग-अलग होती है। इसलिए घर में पूजा घर को बेडरूम से अलग किसी शांत और स्वच्छ स्थान पर बनाना शुभ माना जाता है।

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें