फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन ज्योतिषीय उपायों से चमकेगी किस्मत, ग्रह दोष से भी मिलेगा छुटकारा

Sat, 28 Nov 2020 08:05 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ग्रहों की बदलती स्थितियों के कारण हमारे जीवन में कई बार अच्छी और बुरी दोनों प्रकार की परिस्थितियां आती हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
ज्योतिष एक ऐसा शास्त्र है जिसके द्वारा मनुष्य के जीवन के बारे में कई जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं। ज्योतिष कहता है कि हमारे जीवन में ग्रह और नक्षत्रों का बहुत महत्व होता है। ग्रहों की बदलती स्थितियों के कारण हमारे जीवन में कई बार अच्छी और बुरी दोनों प्रकार की परिस्थितियां आती हैं। ज्योतिष में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से आप अपने जीवन की परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं और अपनी मनोकामनाओं को पूर्ण कर सकते हैं। जानते हैं ज्योतिष के उपाय जिन्हें करने से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति, घर में आएगी सुख-समृद्धि...
विज्ञापन

2 of 5
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हाथ के ऊपरी भाग में मां लक्ष्मी, मध्य में मां सरस्वती और नीचे वाले भाग में विष्णु जी का स्थान होता है। - फोटो : सोशल मीडिया
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हाथ के ऊपरी भाग में मां लक्ष्मी, मध्य में मां सरस्वती और नीचे वाले भाग में विष्णु जी का स्थान होता है। इसलिए प्रतिदिन सुबह को उठकर अपनी हथेलियों को निहारना चाहिए और तीन से चार बार अपनी दोनों हथेलियों को अपने मुंह पर फेरना चाहिए। इससे आपका भाग्य अच्छा होता है और आपको कार्यों में सफलता मिलने लगती है।
विज्ञापन

3 of 5
परोपकार करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
प्रतिदिन चींटियों को शक्कर मिला हुआ आटा डालना चाहिए। साथ ही मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलानी चाहिए। ये परोपकार के काम करने से पाप कर्मों का नाश होता है। मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। जिससे आपके घर की आर्थिक समस्याएं दूर होती है। घर में धन की आवक बनती है। 

4 of 5
राहु-केतु के प्रभाव से बचने के लिए प्रतिदिन कुत्ते के घी लगाकर रोटी खिलाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
अगर आप राहु-केतु या शनि दोष से पीड़ित हैं तो प्रतिदिन खाना बनाते समय अंतिम रोटी पर घी चुपड़ कर कुत्ते को खिलाएं। इससे आपको ग्रह दोष के कारण होने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलती है। घर में सुख-शांति का वातावरण रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीपल में दूध मिश्रित जल चढ़ाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
ज्योतिष के अनुसार पीपल के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास माना गया है। प्रतिदिन पीपल के वृक्ष की जड़ में जल में दूध मिलाकर अर्पित करना चाहिए और घी का दीपक जलाना चाहिए। साथ ही पीपल की पांच परिक्रमा करनी चाहिए। परिक्रमा करते समय अपने मन ही मन अपनी मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करें।  मान्यता है कि इससे जल्दी ही आपकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें