फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mercury Transit 2020: कल बुध देव बदल रहे हैं अपनी राशि, इन 5 राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें

Fri, 27 Nov 2020 08:52 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बुध ग्रह का राशि परिवर्तन 2020 - फोटो : अमर उजाला
बुध ग्रह का राशि परिवर्तन 2020: बुध ग्रह 28 नवंबर को अपनी राशि बदल रहे हैं। इस दिन बुध देव वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और 17 दिसंबर तक यहीं विराजमान रहेंगे। वृश्चिक मंगल ग्रह की राशि है जो बुध को अपना शत्रु मानते हैं। अतः इस राशि में बुध की स्थिति बहुत सहज नहीं रहेगी। इस दौरान पांच राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत होगी।  
विज्ञापन

2 of 6
राशि
मेष राशि
अपनी सेहत का ध्यान रखें। आपको चर्म रोग, एलर्जी, पेट संबंधी विकार, तथा दवाओं के रिएक्शन का खतरा रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा दिया गया धन वापस आने में संदेह रहेगा। भारतीयों को परीक्षा अथवा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। अपने ऊपर आलस्य हावी ना होने दें और भाईयों से मतभेद भी न बढ़ने दें।

विज्ञापन

3 of 6
मिथुन
मिथुन राशि
यह गोचर आपकी सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का कारण भी बन सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। विदेशी कंपनियों में नौकरी अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी दान-पुण्य भी करेंगे। कष्ट कर यात्रा करनी पड़ सकती है। अधिक खर्च से बचें अन्यथा आर्थिक तंगी से इनकार नहीं किया जा सकता है।

4 of 6
राशि
सिंह राशि
माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। मित्रों तथा संबंधियों से भी संबंध बिगड़ने न दें। विवादों से दूर ही रहें। यात्रा देशाटन के समय सामान चोरी होने से बचाएं। जमीन जायदाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा होगा। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य में लगे रहेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी।
विज्ञापन

5 of 6
राशि
वृश्चिक राशि
बुध का गोचर आपकी स्वास्थ्य संबंधी चिंता बढ़ा सकता है। अपनी ऊर्जाशक्ति एवं साहस के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी विजय प्राप्त कर लेंगे। सरकारी विभागों में सर्विस के लिए आवेदन करना हो अथवा किसी भी तरह के अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो अवसर अनुकूल रहेगा। आय के साधन तो बढ़ेंगे और काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राशि
धनु राशि
बुध का गोचर अत्यधिक भागदौड़ और कष्टकारक यात्रा करवा सकता है। दांपत्य जीवन में भी कड़वाहट का कारण बन सकता है। विवाह से संबंधित वार्ता में भी थोड़ा विलंब हो सकता है किंतु, परेशान न हों ये अधिक समय तक नहीं रहेगा। अधिक धन उधार के रूप में भी न दें अन्यथा धन हानि की संभावना रहेगी। मित्रों अथवा संबंधियों से भी अशुभ समाचार प्राप्ति के योग। झगड़े विवाद से बचें और कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं तो बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें