फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को ये उपाय करने से कुंडली में सूर्य होंगे बलवान, मिलेगी कार्यक्षेत्र में सफलता

Sat, 08 Aug 2020 09:39 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सूर्य को प्रसन्न करने के लिए रविवार के दिन करें उपाय(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रहों में सूर्यदेव को राजा माना जाता है। रविवार को सूर्य का दिन माना गया है। कुंडली में सूर्य बलवान होने से व्यक्ति उच्च पद को प्राप्त करता है। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। मान सम्मान और यश में वृद्धि होती है। लेकिन जिनकी कुंडली में सूर्य की स्थिति ठीक नहीं रहती है, उन्हें कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जीवन में परेशानियां बनी रहती हैं। लेकिन रविवार के दिन कुछ उपाय करने से आप सूर्य को मजबूत कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
गाय को रोटी खिलाएं(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pti
सूर्यदेव की साधना-आराधना का अक्षय फल मिलता है। सच्चे मन से की गई साधना से प्रसन्न होकर भगवान भास्कर अपने भक्तों को सुख-समृद्धि एवं अच्छी सेहत का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। ज्योतिष के अनुसार सूर्य को नवग्रहों में प्रथम ग्रह और पिता के भाव कर्म का स्वामी माना गया है। जीवन से जुड़े तमाम दुखों और रोग आदि को दूर करने के साथ-साथ जिन्हें संतान नहीं होती उन्हें सूर्य साधना से लाभ होता हैं। पिता-पुत्र के संबंधों में विशेष लाभ के लिए सूर्य साधना पुत्र को करनी चाहिए। 

रविवार के दिन गाय की सेवा करनी चाहिए हर रविवार को गाय की पूजा करें। अगर रविवार के दिन आप किसी काम से बाहर जा रहे हैं तो सुबह उठकर गाय को रोटी दें। इससे कार्य में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 6
चीटियों को शक्कर खिलाएं(सांकेतिक तस्वीर)
रविवार को किसी तालाब पर जाकर मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं, चीटियों को सूखे गोले में बूरा (पिसी हुई शक्कर) डाल कर खिलाएं।

4 of 6
रविवार के दिन सूर्य देव को जल चढ़ाए(प्रतीकात्मक तस्वीर)
रविवार के दिन सूर्य देव को जल जरूर अर्पित करना चाहिए। साथ ही  इस दिन आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। रविवार के दिन किसी गरीब, जरूरतमंद की सहायता करें। इससे सूर्य मजबूत होता है। 
विज्ञापन

5 of 6
सूर्य को मजबूत करने के लिए रविवार के दिन व्रत रखें(प्रतीकात्मक तस्वीर)
अगर आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर है, सुबह उठकर स्नान करकें सूर्य को अर्घ्य दें। तो रविवार के दिन व्रत रखें और एक समय भोजन करें। भोजन में नमक का सेवन न करें। इससे सूर्य मजबूत होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गायत्री मंत्र का जाप करें(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : SELF
रविवार के दिन गायत्री मंत्र का जाप करें। इससे सूर्य के समान तेज प्राप्त होता है, और हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है। गायत्री मंत्र को महामंत्र माना गया है।

सूर्य मंत्र
प्रतिदिन सुबह सूर्य की साधना के साथ मंत्रों का जप करने पर मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती है। सुख-समृद्धि और अच्छी सेहत का आशीर्वाद प्राप्त होता है। तमाम तरह की बीमारी और जीवन से जुड़े अपयश दूर हो जाते हैं। सूर्य के आशीर्वाद से आपके भीतर एक नई ऊर्जा का संचार होता है। जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता दिलाने वाले सूर्य मंत्र इस प्रकार हैं - 

एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते।
अनुकम्पय मां भक्त्या गृहणाध्र्य दिवाकर।।

ॐ घृणि सूर्याय नमः।।

ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पतेए अनुकंपयेमां भक्त्याए गृहाणार्घय दिवाकररू।।

ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ।।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें