फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2021: मात्र 5 रुपए में करें धनतेरस पर यह अचूक उपाय, नहीं होगी धन की कमी

Mon, 25 Oct 2021 05:07 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
शुभ धनतेरस 2021
सनातन धर्म में दीपवाली के त्योहार का अपना ही एक अलग महत्व है। दिवाली को पाँच दिन का महापर्व कहा जाता है। धनत्रयोदशी या धनतेरस भी दिवाली के महापर्वों में से एक है। धनतेरस का पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस वर्ष धनतेरस 2 नवंबर, मंगलवार को है। इस त्योहार को धन और समृद्धि का कारक माना जाता है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की विशेष पूजा की जाती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन ही भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था। इस कारण इसे धन्वंतरि जयंती या धन त्रयोदशी माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन आभूषण, बर्तन और वाहन खरीदना शुभ होता है। इस दिन सभी लोग श्रद्धा पूर्वक पूजा-पाठ करते हैं। इस धनतेरस पर आपको कुछ ऐसे अचूक टोटके या उपाय बताने जा रहे हैं जो आपको धन धान्य से भर देगा। इन अचूक उपाय की खास बात यह है कि इनके लिए आपको सिर्फ 5 रुपए खर्च करने होंगे। आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय- 
विज्ञापन

2 of 6
धनिया के बीज - फोटो : Pixabay
साबुत धनिया से करें अपनी आर्थिक समस्या दूर 

इस टोटके को अपनाकर मात्र 5 रुपये में आप अपनी आर्थिक परेशानी को दूर कर सकते हैं। आप धनतेरस के दिन पांच रुपए की साबुत धनियां खरीदें और माता लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि के सम्मुख रख दें। इसके बाद अपनी मनोकामना बताकर कुछ धनिया बगीचे में बो दें और कुछ को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से जल्द से जल्द आपकी आर्थिक परेशानी दूर होगी। 

विज्ञापन

3 of 6
दिवाली
दीपदान से मिलेगी आपको कर्ज मुक्ति 

जैसा कि आप जानते हैं कि दिवाली का आरंभ धनतेरस के दिन से माना जाता है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए और खुद को कर्ज से मुक्त करने के लिए आप धनतेरस के दिन 5 रुपए के दिये खरीद कर लाएं और घर के बाहर दीप माला बनाकर जलाएं। ऐसा करने से न सिर्फ आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी बल्कि साथ ही अकाल मृत्यु का भी भय नहीं होगा। 

4 of 6
श्रीकृष्ण का भोग-प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
माता लक्ष्मी को बताशे का भोग लगाएं

हिन्दू धर्म के सभी शुभ काम में बताशे का प्रयोग भोग के रूप में किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, बताश माता लक्ष्मी का सबसे प्रिय भोग है। मां की हर पूजा में बताशे का प्रयोग किया जाता है। धनतेरस की पूजा में मां लक्ष्मी को बताशे का भोग लगाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और इससे आपकी तिजोरी में कभी भी धन की कमी नहीं होगी। 
विज्ञापन

5 of 6
उल्लू - फोटो : Social media
तिजोरी पर उल्लू की तस्वीर चिपकाएं 

ऐसी मान्यता है कि देवी लक्ष्मी का वाहन उल्लू नकारात्मक उर्जा का नाश करता है। उल्लू तस्वीर को धनतेरस के दिन तिजोरी या अलमारी में जहां धन रखते हैं वहां चिपका दें। उल्लू की तस्वीर धन स्थान में होने से धन का आगमन बढ़ता है और घर में बरकत आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुपारी
सुपारी से भरेगी तिजोरी 

सनातन धर्म में पूजा अर्चना में सुपारी का प्रयोग भी किया जाता है। धनतेरस की पूजा में भी सुपारी का इस्तेमाल किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, सुपारी को ब्रह्मदेव, वरूण देव, यमदेव और इंद्रदेव का प्रतीक माना जाता है। पूजा के बाद सुपारी को तिजोरी या अलमारी में रखना शुभ माना गया है। इससे आपके जीवन में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होगी और तिजोरी हमेशा धन धान्य से भारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें