धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित होता है। इसी तरह से बृहस्पतिवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पतिदेव को समर्पित किया जाता है। धार्मिक ग्रंथों में बृहस्पतिदेव को देवताओं का गुरु बताया गया है तो वहीं ज्योतिष में इन्हें ग्रह की संज्ञा दी गई है। भगवान विष्णु की कृपा से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है, तो वहीं ज्योतिष में बृहस्पति को धन-संपदा, वैवाहिक जीवन व भाग्य का कारक माना गया है। यदि आपके कार्यों में किसी प्रकार की बाधाएं आ रही हैं या फिर कार्य बनते-बनते रह जाते हैं या फिर विवाह में बाधाएं बनी हुई हैं तो बृहस्पतिवार के दिन आप कुछ उपायों को अपना सकते हैं। मान्यता है कि इन उपायों को करने से सोया भाग्य भी जाग जाता है।