फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन सपनों को माना जाता है बेहद अशुभ, करियर में आ सकती हैं अड़चन

Wed, 20 Oct 2021 05:24 PM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
करियर के लिए अशुभ सपने (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सोते हुए सपने तो हम सभी देखते हैं। कुछ सपने देखने के बाद हमें खुशी होती है तो वहीं कुछ सपने देखकर हम डर जाते हैं। जब हम सपने देखते हैं तो खुद को एक अलग ही संसार में पाते हैं और आंख खुलते ही सब कुछ वही होता है लेकिन स्वप्न शास्त्र कहता है कि सपनों का संबंध हमारे असल जीवन से भी होता है। सपने शुभ और अशुभ दोनों तरह के होते हैं। कई सपने बहुत शुभ माने जाते हैं तो वहीं कुछ सपनों के अशुभ भी माना गया है। ऐसे ही कुछ सपने हैं जिन्हें करियर के लिहाज से सही नहीं माना जाता है। तो चलिए जानते हैं कि कौन से हैं वे सपने।

 
विज्ञापन

2 of 4
सपने में बंद दरवाजा देखना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सपने में बंद दरवाजा देखना-
यदि आप सपने में बंद दरवाजा देखते हैं तो यह सपना करियर के लिहाज से शुभ नहीं माना जाता है। माना जाता है कि आने वाले समय में तरक्की में बाधाएं आ सकती हैं। यदि आपको ऐसा सपना दिखाई देता है तो हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि इससे सपने की अशुभता का प्रभाव दूर होता है।
विज्ञापन

3 of 4
सपने में खुद को पहाड़ से गिरते हुए देखना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
खुद को पहाड़ से नीचे गिरते देखना
यदि आप स्वप्न में खुद को पहाड़ से नीचे गिरते हुए देखते हैं तो यह सपना शुभ नहीं माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आपको ऐसा सपना दिखाई देता है तो इसका अर्थ होता है कि आपके मान-सम्मान या फिर पद में कमी आ सकती है।

 
विज्ञापन

4 of 4
कपड़े पर दाग लगा हुआ देखना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सपने में कपड़े पर दाग लगा हुआ देखना-
यदि सपने में आपको पीले रंग के कपड़े पर कोई दाग लगा हुआ दिखा देता है तो यह आपकी आर्थिक स्थिति के लिए सही नहीं माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा सपना दिखाई देने पर आपको धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपको ऐसा स्वप्न दिखाई देता है तो आपको अगले दिन प्रातः मां लक्ष्मी के मंदिर में जाकर लाल रंग की चुनरी अर्पित करनी चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें