फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनेस में तरक्की पाने के लिए बड़े काम के हैं ये पांच वास्तु टिप्स, आप भी आजमाएं

Thu, 25 Nov 2021 02:03 PM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बिजनेस कारोबार में तरक्की पाने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
व्यापार हर व्यक्ति के लिए जीवन यापन का स्तोत्र और उसके जीवन की मेहनत व जमा पूंजी होता है। इसलिए किसी भी व्यक्ति के लिए उसका व्यापार बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। हर कोई चाहता है कि उसके व्यापार में दिन दूनी और रात चौगुनी तरक्की हो। कई बार जीवन में उतार-चढ़ाव भी आना स्वाभाविक सी प्रक्रिया है लेकिन जब बिजनेस में लगातार परेशानियां बनी रहें और घाटा होने लगे तो हर व्यक्ति तनाव में आ जाता है। बिजनेस में तरक्की प्राप्त करने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ महत्पूर्ण सुझाव दिए गए हैं। इन्हीं में से पांच ऐसे सरल उपाय हैं, जिन्हें करने से आप अपने बिजनेस में तरक्की प्राप्त कर सकते हैं। इन उपायों को बहुत कारगर माना गया है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
गोमती चक्र
हल्दी और गोमती चक्र का उपाय-
यदि व्यापार में समस्याएं हैं या तरक्की पाना चाहते हैं तो शुक्ल पक्ष में किसी गुरुवार के दिन 11 गोमती चक्र और हल्दी की गांठ लेकर उस पर हल्दी या केसर से तिलक करें। अब ये गोमती चक्र पीले रंग के एक स्वच्छ कपड़े में बांधकर अपने व्यापार स्थल के प्रवेश द्वार पर लटका दें या फिर इसे आप व्यापार स्थल के धन स्थान पर भी रख सकते हैं। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी की कृपा होती है और व्यापार व धन में वृद्धि होती है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
ऑफिस में बैठने के लिए सही दिशा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
बैठने के लिए सही दिशा-
वास्तु के अनुसार, व्यापार में तरक्की पाने के लिए सही दिशा में मुख करके बैठना भी आवश्यक होता है। व्यापार स्थल पर आपको उत्तर पूर्व की तरफ मुख करके बैठना चाहिए। माना जाता है कि इससे व्यापार में तरक्की प्राप्त होती है। इस बात का ध्यान भी रखना चाहिए कि बिजनेस के मालिक को जितना हो सके कार्य स्थल पर अपने बैठने के लिए अंदर की ओर का स्थान चुनना चाहिए।

4 of 6
बिजनेस में सफलता पाने के लिए करें ये कार्य (प्रतीकात्मक तस्वीर)
घर से निकलकर करें ये काम-
वास्तु कहता है कि यदि आप सुबह अपने काम के लिए घर से बाहर निकल रहे हो तो उससे पहले गाय, कौए और कुत्ते को रोटी खिलाएं। ये कार्य प्रतिदिन करना चाहिए। माना जाता है कि इससे बिजनेस में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं और तरक्की प्राप्त होती है।
विज्ञापन

5 of 6
कार्य करने की मेज पर रखें ये चीजें-(प्रतीकात्मक तस्वीर)
कार्य करने की मेज पर रखें ये चीजें-
वास्तु के अनुासर, व्यापार स्थल पर जहां आप बैठते हैं वहां की मेज पर  स्फटिक श्रीयंत्र, क्रिस्टल बॉल, स्फटिक कच्छप श्रीयंत्र रखना चाहिए। कारोबार में तरक्की पाने के लिए पाने के लिए ये बहुत ही शुभ चीजें मानी जाती हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बिजनेस में सफलता के लिए कच्चे सूत का उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : SOCIAL MEDIA
व्यापार में वृद्धि के लिए कच्चे सूत का उपाय-
कच्चे सूत को लेकर उसे केसर को घोल में भिगोकर रख दें। जब यह सूत पूरी तरह से रंग जाए तो इसे निकालकर अपने व्यापार स्थल पर बांध दें। इसी के साथ प्रतिदिन कार्यस्थल में धूप-दीप प्रज्वलित करके अपने इष्टदेव का पूजन करें। इससे सकारात्मकता का प्रवाह होता है। व्यापार वृद्धि के लिए यह उपाय बहुत कारगर माना जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें