फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकस्मिक धन प्राप्ति, रूपए-पैसो की किल्लत दूर करने के लिए करें ये कारगर उपाय

Mon, 31 May 2021 10:09 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
धन हानि से बचने के उपाय (सांकेतिक तस्वीर)
मूलभूत आवश्यकताओं के अलावा जीवन में हर इच्छा की पूर्ति के लिए धन की आवश्यकता होती है इसलिए हर व्यक्ति चाहता है कि उसके पास पर्याप्त मात्रा में धन हो ताकि वह अपने परिवार को एक अच्छा जीवन दे सके परंतु कई बार प्रयास करने के बाद भी रुपए पैसों की किल्लत होने लगती है। ज्योतिष शास्त्र धन संबंधी समस्याओं के निवारण के लिए कई उपाय बताए गए हैं। यदि आपके घर में रूपए पैसों की किल्लत चल रही है या फिर लगातार धन हानि का सामना कर रहे हैं तो ये उपाय आपके लिए कारगर हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
धन प्राप्ति के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
इस उपाय से हो सकता है आकस्मिक धन लाभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अमावस्या को रात्रि के समय में ईशान कोण में गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इसमें रूई की बत्ती की जगह लाल सूती धागे की बत्ती का प्रयोग करें और साथ ही कुछ केसर के धागे भी डाल दें। माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी की कृपा होती है और आकस्मिक धन लाभ के योग बनते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
शंख से विष्णु जी का अभिषेक करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : sankh
फालतू खर्च कम करने और धन संचय के लिए
दक्षिणावर्ती शंख को साक्षात मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इसके साथ ही विष्णु जी को भी शंख प्रिय है। यदि आपके घर में बहुत ज्यादा खर्चा होता है और बहुत कोशिश करने के बाद भी खर्चों पर रोक नहीं लग पा रही है तो इसके लिए गुरूवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में दूध भरकर उससे भगवान विष्णु का अभिषेक करना चाहिए। इससे आपके फालतू खर्चो पर रोक लगती है साथ ही धन प्राप्ति के नए स्त्रोत भी बनते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
घर के मुखिया को रसोई में भोजन करना चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर)
धन संबंधित समस्याओं का निवारण करने के लिए
यदि आए दिन आपके जीवन में धन संबंधित समस्याएं बनी ही रहती हैं तो घर के मुखिया को रसोईघर में ही भोजन करना चाहिए। इसके साथ ही प्रतिदिन सफेद चंदन का तिलक लगाना चाहिए। इससे धन संबंधित समस्याएं दूर होती हैं और धन अर्जन के मार्ग खुलते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें