फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेष राशि वालों के लिए यह रत्न पहनना होता है शुभ, दूर होता है दुर्भाग्य

Mon, 10 Aug 2020 05:58 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रत्न ज्योतिष - फोटो : social media
मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। इस राशि के जातक बहुत ऊर्जावान और निडर होते हैं। ये लोग चुनौतियों को स्वीकार करने से कभी पीछे नहीं हटते हैं। लेकिन इन लोगों में धैर्य की कमी होती है। इस राशि के लोग दूसरो से अपना काम बखूबी निकालना जानते हैं। हर राशि पर रत्नों का प्रभाव अलग-अलग तरह से पड़ता है।  आज हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष राशि के जातकों के लिए कौन से रत्न पहनना रहता है भाग्यशाली... 
 
विज्ञापन

2 of 5
हीरा
मेष राशि वाले लोगों के लिए हीरा पहनना बहुत भाग्यशाली होता है। मेष राशि के जिन लोगों कि कुंडली में किसी भी तरह के बुरे प्रभाव हैं, उन्हें हीरा धारण करना चाहिए। इससे कुंडली के बुरे प्रभाव दूर होते हैं और बिगड़े काम बनने लगते हैं। हीरा पहनने से मेष राशि के जातको की इच्छाएं पूर्ण होने के योग भी बनने लगते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
हीरा
मेष राशि के जातकों के लिए जन्म के अनुसार भाग्यशाली रत्न हीरा माना गया है, लेकिन इस राशि के पुरुषो के लिए बैरुज, ब्लडस्टोन, पुखराज, नीलम और सूर्यकांत मणि भी धारण करना भी शुभ रहता है। इन्हें पहनने से भी लाभ मिलता है। 

 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गोमेद रत्न
अब बात करेंगे मेष राशि की महिलाओं के लिए भाग्यशाली रत्न की, वैसे को मेष राशि की महिलाओं के लिए भी हीरा ही सबसे श्रेष्ठ रहता है, महिलाओं को जो हीरे के आभूषण  नों में धारण करना चाहिए । तो यह उनके लिए और भी ज्यादा लाभदायी होता है। वहीं अन्य रत्नों में मेष राशि  की महिलाएं  बैरुज, ब्लडस्टोन, पुखराज, नीलम और सूर्यकांत मणि भी धारण करके लाभ प्राप्त कर सकती  हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
जिन लोगों की चंद्र राशि मेष हो, उनके लिए मूंगा को भी धारण करना भी शुभ होता है। 3 कैरेट का मूंगा सोने या चांदी की अंगूठी बनवा कर अनामिका उंगली में धारण कर सकते हैं। इसे धारण करने से कार्यों में आने वाली रुकावटें दूर होती हैं। इससे निकलने वाली किरणों से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें