फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravivar ke upay: रविवार के दिन करें ये कार्य, धन-धान्य से भरा रहेगा आपका घर

Sun, 04 Jul 2021 09:37 AM IST
संकल्प सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
हर दिन का अपना एक विशेष महत्व होता है। अगर हम प्रत्येक दिन कुछ ना कुछ ज्योतिषीय उपाय अपनाएं तो निश्चित तौर पर हमारे घर के भीतर सुख और समृद्धि का वास होगा। इसी कड़ी में रविवार का दिन भी काफी अहम होता है। रविवार का दिन सूर्य देवता का होता है। अगर आप इस दिन कुछ खास उपायों को करें तो आपको जरूर आर्थिक स्तर पर धन धान्य की प्राप्ति होगी। इस दिन सूर्य देवता की पूजा की जाती है। मान्यता कहती है कि अगर सूर्य देवता अपने भक्त से प्रसन्न हो जाएं तो उसका घर धन से भर देते हैं। उसकी सभी समस्याएं पल भर में दूर हो जाती हैं। मां लक्ष्मी का घर में वास होता है। हमारे पौराणिक शास्त्रों और धार्मिक ग्रंथों में रविवार के दिन किए जाने वाले कुछ खास उपाय बताए गए हैं, जिनके करने से सूर्य देव के साथ-साथ माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। आइए जानते हैं -
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexel
शास्त्रों में कहा गया है कि रविवार को उगते और अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाए तो व्यक्ति की हर मनोकामना पूर्ण हो सकती है। इसके चलते व्यक्ति के जो भी कार्य रुके होते हैं, वह भी सफलतापूर्वक पूर्ण हो जाते हैं। इससे सूर्य देवता भी प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
अगर किसी व्यक्ति की धन से जुड़ी समस्या है तो उसे रविवार के दिन सूर्यास्त होने के बाद पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखी दीपक जलाना चाहिए। इसके अलावा इस दिन घर के सभी सदस्यों को माथे पर चंदन का टीका जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों की सारी मनोकामना पूर्ण करती हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
शास्त्रों में उल्लेखित है कि पानी के भीतर तैर रही मछलियों को आटे की छोटी-छोटी गोलियां बनाकर खिलानी चाहिए। इस उपाय को काफी शुभ माना गया है। इसे करने से माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है और वे अपने भक्तों के घर पर धन की कमी नहीं होने देती।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
हमारे पौराणिक धर्म ग्रंथों में इस बात का उल्लेख है कि रविवार के दिन घर के मुख्य गेट के सामने गाय के शुद्ध देशी घी का दीपक जलाना चाहिए। इस दिन अगर शिव मंदिर में जाकर गौरी शंकर रुद्राक्ष को चढ़ाया जाता है तो माता लक्ष्मी काफी प्रसन्न होती हैं। रविवार के दिन अगर आप इन उपायों को अपनाते हैं तो माता लक्ष्मी सदैव आपके घर को धन-धान्य से भर देंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें